रूस के हमलों में यूक्रेन में तीन लोगों की मौत
- पुतिन ने यूरोपीय सैनिक भेजने पर चेतावनी दी कीव, एजेंसी। रूस के

- पुतिन ने यूरोपीय सैनिक भेजने पर चेतावनी दी कीव, एजेंसी। रूस के हवाई हमलों में यूक्रेन में कम से कम तीन नागरिकों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
रूस और यूरोप के बीच बढ़ती तनाव
इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि अगर यूरोपीय देश यूक्रेन में सैनिक भेजते हैं तो यह रूस के साथ सीधे युद्ध की स्थिति होगी। रूस ने हाल के दिनों में यूक्रेन पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइलों और जेट इंजन वाले ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को भेदने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार सर्दियों से पहले रूस के हमले यूक्रेन के बिजली ढांचे को निशाना बना रहे हैं। उनका उद्देश्य आम नागरिकों का मनोबल कमजोर करना भी है। क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेदोरोव ने बताया कि शनिवार तड़के जापोरिज्जिया शहर के एक रिहायशी इलाके में रूसी ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ। वहीं, क्रिवी रिह में हुए हमलों में एक व्यक्ति की मौत हुई और तीन लोग घायल हुए।
ओडेसा में बड़ा हमला
काला सागर के बंदरगाह शहर ओडेसा और आसपास के इलाकों में हुए बड़े हमले में 28 लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय प्रमुख ओलेह किपर ने इसे बड़ा हमला बताया। हमले में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत भी क्षतिग्रस्त हुई, जिसकी ऊपरी मंजिलें पूरी तरह नष्ट हो गईं।


