‘पोत सुरक्षित होर्मुज पार कर चुका है’
ओमान के तट पर साइप्रस के झंडे वाले एक वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले में पुणे के 30 वर्षीय इंजीनियर हेरंभ करमरकर की मौत हो गई। हेरंभ ने हमले से पहले अपनी पत्नी को संदेश भेजा था कि उनका पोत होर्मुज को पार कर चुका है। उनका शव ओमान की नौसेना के पास है और परिवार उसका इंतजार कर रहा है।

ओमान के तट पर साइप्रस के झंडे वाले एक वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले में मारे गए पुणे के 30 वर्षीय इंजीनियर हेरंभ करमरकर का परिवार उनके शव के घर लाए जाने का इंतजार कर रहा है। हमले से कुछ समय पहले ही हेरंभ ने अपनी पत्नी को संदेश भेजकर बताया था कि उनका पोत होर्मुज को सुरक्षित पार कर चुका है। उनके ससुर विवेक टंडन ने बुधवार को बताया कि हम उनके शव का इंतजार कर रहे हैं, जो फिलहाल ओमान की नौसेना के पास है। हेरंभ पिछले पांच महीने से इस पोत पर तैनात थे और जल्द ही उनकी ड्यूटी पूरी होने वाली थी।
टंडन ने बताया कि भारतीय समयानुसार रात 2:49 बजे हेरंभ ने अपनी पत्नी को संदेश भेजा था कि उनका पोत होर्मुज को सुरक्षित पार कर चुका है।जीएफएस गैलेक्सी नामक कंटेनर पोत पर रविवार तड़के उस समय हमला हुआ, जब वह ईरान और ओमान के बीच स्थित होर्मुज से गुजर रहा था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


