खेल : पेरिस सेंट जर्मेन की टीम फिर सुपर कप चैंपियन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पेरिस सेंट जर्मेन की टीम फिर सुपर कप चैंपियन साल्ज़बर्ग (ऑस्ट्रिया)। डेसिरे डोए

खेल : पेरिस सेंट जर्मेन की टीम फिर सुपर कप चैंपियन

पेरिस सेंट जर्मेन की टीम फिर सुपर कप चैंपियन साल्ज़बर्ग (ऑस्ट्रिया)। डेसिरे डोए के दूसरे हाफ में किए गए गोल से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने बुधवार को लगातार दूसरे वर्ष यूईएफए सुपर कप जीत लिया। पीएसजी इसके साथ ही रियाल मैड्रिड (2016 और 2017) के बाद लगातार दो बार सुपर कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। उसने एस्टन विला को 2-1 से शिकस्त दे दी। चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग के विजेताओं के बीच हुए मैच में डोए के ओस्मान डेम्बेले के पास पर 61वें मिनट में किए विजयी गोल को ऑफसाइड करार दिया गया, लेकिन वीडियो समीक्षा के बाद गोल वैध घोषित कर दिया गया।

उससे पहले पीएसजी के ख्विचा क्वारात्स्खेलिया ने 20वें मिनट में पहला गोल किया था। विला की तरफ से 17 वर्षीय ब्रायन मैडजो ने 45वें मिनट में बराबरी का गोल किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़खेल : पेरिस सेंट जर्मेन की टीम फिर सुपर कप चैंपियन