भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ पूरे इजरायल में हल्ला बोल, मांगा इस्तीफा

एपी, यरुशलम
Follow us on Google News
share

इजरायल में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ साप्ताहिक प्रदर्शन के लिए यरुशलम में हजारों लोग जमा हुए और उनसे इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा देश के अन्य इलाकों में...

israeli prime minister benjamin netanyahu   ap file photo

इजरायल में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ साप्ताहिक प्रदर्शन के लिए यरुशलम में हजारों लोग जमा हुए और उनसे इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा देश के अन्य इलाकों में भी चौराहों और पुलों पर कई छोटे-छोट प्रदर्शन हुए।

नेतन्याहू पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और तीन मामलों में रिश्वत लेने के आरोप हैं। ये मामले उनके अरबपति सहयोगियों और मीडिया क्षेत्र के दिग्गजों से जुड़े हुए हैं। नेतन्याहू इन सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोप के साथ वह उचित तरीके से देश का नेतृत्व नहीं कर सकते हैं।

पिछले साल गर्मी के मौसम से ही प्रत्येक सप्ताह इन प्रदर्शनों का आयोजन किया जा रहा है खास तौर पर यरुशलम के एक चौराहे पर नेतन्याहू के आधिकारिक आवास के निकट विरोध प्रदर्शन का आयोजन होता है। सर्दी के मौसम में भले ही इसमें शामिल होने वाले लोगों की संख्या कम हुई हो, लेकिन प्रदर्शन जारी रहा।

इजरायल में दो साल के भीतर मार्च में चौथी बार चुनाव होंगे और प्रधानमंत्री को अपनी लिकुड पार्टी के भीतर भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस संकट से निपटने के सरकार के तरीकों की वजह से भी लोगों गुस्सा है। देश में तीसरी बार लॉकडाउन अब भी लागू है और बढ़ती संक्रमण दर के बीच लागू प्रतिबंधों के कारण अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।
 

Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

Rakesh Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़नेतन्याहू के खिलाफ पूरे इजरायल में हल्ला बोल, मांगा गया इस्तीफा