रोस्टेड चिकन बनाते हुए प्रिंस हेरी ने किया था मेगन को प्रपोज, आज करेंगे शादी
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी शनिवार को अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल संग शादी के बंधन में बंधेंगे। लंदन के विंडसर कैसल में महारानी एलिजाबेथ सहित शाही परिवार के दूसरे सदस्यों की मौजूदगी में अदा की जाने वाली...
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी शनिवार को अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल संग शादी के बंधन में बंधेंगे। लंदन के विंडसर कैसल में महारानी एलिजाबेथ सहित शाही परिवार के दूसरे सदस्यों की मौजूदगी में अदा की जाने वाली वैवाहिक रस्मों का पूरी दुनिया में लाइव प्रसारण किया जाएगा।
भारत में पेटा (पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग, एक पशु-अधिकार संगठन) ने प्रिंस हैरी और मेगन को शादी के उपहार में उनके नाम पर गोद लिए गए एक बेसहारा सांड को भेंट करने का फैसला लिया है। सांड का नाम हैरी और मेगन को मिलाकर ‘मेरी’ रखा गया है और वह अब महाराष्ट्र के एक अभ्यारण्य में रहेगा।
दूसरी तरफ, मुंबई के डिब्बेवालों ने मेगन को देने के लिए लाल बाग की पारंपरिक मराठी साड़ी, मंगलसूत्र और चूड़ियां, जबकि हैरी के लिए केसरिया रंग की पगड़ी और कुर्ता-पायजामा खरीदा है। ब्रिटिश राजघराने से मुंबई के डिब्बेवालों की दोस्ती साल 2003 की प्रिंस चार्ल्स की भारत यात्रा के दौरान शुरू हुई थी। 2005 में चार्ल्स ने डिब्बेवालों को कैमिला पार्कर से हुई अपनी शादी का बुलावा भी भेजा था।
Video: यूं आगे बढ़ी हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर की प्रेम कहानी
सबसे उम्रदराज शाही दुल्हन
36 वर्षीय मेगन मार्कल ब्रिटिश राजघराने में कदम रखने वाली सबसे उम्रदराज दुल्हन होंगी। वह जेठानी केट के बाद ब्रिटिश राजघराने की बहू बनने वाली दूसरी गैर-शाही महिला बनेंगी। ब्रिटिश राजघराने की पहली मिश्रित नस्ल (कॉकेशियन और अफ्रीकी-अमेरिकी) वाली बहू होने का रिकॉर्ड भी उनके नाम से जुड़ेगा।
रोस्टेड चिकन बनाते हुए किया था प्यार का इजहार
मेगन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि प्रिंस हैरी ने कैसे रोस्टेड चिकन बनाते हुए उनसे प्यार का इजहार किया था। वह अपने दिल की बात पूरी कर पाते, इससे पहले ही मेगन ने ‘हां’कर दी। मेगन के मुताबिक हैरी ने उन्हें सोने की एक अंगूठी दी थी, जिसके बीच में बोत्सवाना से खरीदा हीरा जड़ा था। इस हीरे के किनारे दो और हीरे लगे थे, जो राजकुमारी डायना के निजी कलेक्शन से लिए गए थे।
शाही शादी- आज मेगन के हो जाएंगे प्रिंस हैरी, प्रियंका चोपड़ा सहित ये हस्तियां होंगी शरीक