भारत- न्यूजीलैंड संबंधों को नया आयाम मिलेगा: मोदी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंचे। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने उनका स्वागत किया। मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। दोनों प्रधानमंत्री व्यापार और रक्षा मामलों पर चर्चा करेंगे।

भारत- न्यूजीलैंड संबंधों को नया आयाम मिलेगा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंच गए। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उनका स्वागत किया। एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चार दशक बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड पहुंचा है। इस यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को नया आयाम मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी पहुंचे थे। भारतीय लोगों से प्रधानमंत्री ने मुलाकात की। एक्स पर पोस्ट में तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि भारतीय लोगों का अपनत्व और प्यार पाकर मैं अभिभूत हूं। प्रधानमंत्री के स्वागत में न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक स्काई टावर तिरंगे के रंग में रंग गया। प्रधानमंत्री मोदी आज ऑकलैंड में एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं के बीच व्यापार, वाणिज्य और रक्षा क्षेत्र से जुड़े मसलों पर विस्तृत चर्चा होगी。

भारतीय संस्कृति की झलक

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में भारतीय समुदाय के लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पंजाब और तमिलनाडु के लोगों ने अपनी कला और सुर से सभी का मन मोह लिया। पूरा सभागार वंदे मातरम् से गूंज उठा। प्रधानमंत्री ने इस शानदार प्रस्तुती के लिए सभी कलाकारों की जमकर सराहना की。

सामान्य प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड कब पहुंचे?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंचे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।