रूस और चीन के राष्ट्रपति की कारों ने लोगों का ध्यान खींचा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ब्रिक्स सम्मेलन में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों की कारों ने सबका ध्यान खींचा। चीन की होंगकी एन-701, भारत की रेंज रोवर सेंशिनेल, और रूस की ऑरस सीनेट के बारे में विवरण दिया गया। इन कारों की सुरक्षा तकनीक और विशेषताएं उल्लेखनीय हैं।

रूस और चीन के राष्ट्रपति की कारों ने लोगों का ध्यान खींचा

ब्रिक्स सम्मेलन में ऐसे तो कई राष्ट्राध्यक्ष आए लेकिन सभी का ध्यान चीन और रूस के राष्ट्रपतियों की कारों ने खींचा। इन कारों की अपनी एक पहचान और खासियतें हैं। इन कारों की अमेरिकी राष्ट्रपति की ‘द बीस्ट’ कार से भी तुलना की जाती है जो दुनिया की सबसे सुरक्षित कार मानी जाती है। चीन के राष्ट्रपति शी जिन पिंग की कार

होंगकी एन-701 की खासियत

खासियत

होंगकी एन-701 एक लग्जरी ब्रांड है, जिसके नाम का अर्थ है ‘लाल झंडा’ यह कार पहले भी मिस्र, अमेरिका, रूस और हांगकांग जैसे देशों की यात्राओं में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ रही है। कंपनी पिछले दशक में इसकी केवल 50 यूनिट्स ही बनी है, जो पूरी तरह से सरकारी कामकाज के लिए ही होंगी। कंपनी ने सुरक्षा की दृष्टि से अधिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

होंगकी एन-701 में छोटे बम धमाकों का असर नहीं

- होंगकी में 6.0लीटर का वी12 इंजन लगा हुआ है।

- इस इंजन से 408 हॉर्सपॉवर की ताकत मिलती है।

- इस कार में बुलेटप्रूफ शीशे लगे हैं।

- इसमें खास किस्म के (रन-फ्लैट) टायर लगे हैं।

- मजबूत आर्मर प्लेटिंग होने का भी है दावा।

- कार पर छोटे बम धमाकों का असर नहीं होगा।

- एयर कंप्रेशन सिस्टम केमिकल हमले में मिलेगी सुरक्षा।

- एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन सिस्टम से अंदर की बात बाहर नहीं सुनाई देती।

भारत के प्रधानमंत्री की कार की खासियत

विशेषताएँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार रेंज रोवर सेंशिनेल दुनिया के सबसे ताकतवर इंजन में एक जगुआर सोर्स्ड 5.0-लीटर, सुपरचार्ज्ड वी-8 इंजन लगा है। यह शक्तिशाली क्षमता वाला इंजन 375बीएचपी की अधिकतम पावर और 508 एमएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसके अलावा की प्रधानमंत्री के काफिले में 5 शक्तिशाली कारें शामिल हैं।

रेंज रोवर सेंशिनेल मिसाइल हमले से सुरक्षा करती है

- कार में आर्मर प्लेट्स लगी है जिससे बम का असर नहीं होगा।

- इस कार में बुलेटप्रूफ शीशे लगे हैं और इमरजेंसी एग्जिट भी है।

- टायर पंक्चर होने पर भी 100 किलोमीटर तक चलने में सक्षम।

- किसी भी केमिकल हमले का कोई असर नहीं होता है।

- आपातकाल में कार में हमेशा ऑक्सीजन सिलेंडर होता है।

- कार में सेल्फ सिलिंग फ्यूल टैंक भी होता है।

- फायर फाइटिंग सिस्टम भी इस कार में लगा है।

- खराब रास्ते भी इस कार के लिए बाधा नहीं बन सकते।

रूसी राष्ट्रपति की कार की खासियत

विशेषताएँ

रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन की ऑरस सीनेट कार राष्‍ट्रपति के लिए खास तौर पर बनाया गया है। इसमें बेहद मजबूत चेसिस और खास सस्‍पेंशन सिस्‍टम लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक यह कार वीआर10 लेवल की बैलिस्‍टिक सुरक्षा के सा‍थ आती है। कार का इंटीरियर भी बेहद लग्‍जरी है। इसमें लग्‍जरी और आरामदायक सीटें, बेहतरीन इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, लेदर अपहोलस्‍ट्री दिया गया है।

किसी भी हमले से निपटने में सक्षम है ऑरस सीनेट

- यह एक आर्मर्ड कार है और खासतौर पर राष्ट्रपति के लिए बनाया गया है।

- कार में 4.4 लीटर की क्षमता का हाइब्रिड इंजन वी-8 लगा है।

- 598 हॉर्स पॉवर का इंजन 889 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

- इसमें नौ स्पीड ऑटोमैटक ट्रांसमिशन दिया गया है।

- छह सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की की है रफ्तार।

- इस कार की टॉप स्पीठ 249 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦ब्रिक्स सम्मेलन में कौन-कौन सी प्रमुख कारें शामिल थीं?−
ब्रिक्स सम्मेलन में चीन की होंगकी एन-701, भारत की रेंज रोवर सेंशिनेल, और रूस की ऑरस सीनेट शामिल थीं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़रूस और चीन के राष्ट्रपति की कारों ने लोगों का ध्यान खींचा