राष्ट्रपति मुर्मू 19 से रोमानिया समेत तीन देशों की यात्रा पर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19-25 जुलाई तक तीन देशों मोल्दोवा, नॉर्थ मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू 19 से रोमानिया समेत तीन देशों की यात्रा पर

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19-25 जुलाई तक तीन देशों मोल्दोवा, नॉर्थ मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सीबी जार्ज ने बताया कि मोल्दोवो और नार्थ मैसेडोनिया में राष्ट्रपति की यात्रा पहली बार हो रही है, जबकि रोमानिया की यात्रा करीब 30 साल बाद हो रही है। यात्रा से तीनों देशों के साथ भारत के व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्ते मजबूत होंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मु सबसे पहले मोल्दोवा की राष्ट्रपति माइया सैंडू के निमंत्रण पर मोल्दोवा जाएंगी। वह मोल्दोवा की संसद के अध्यक्ष इगोर ग्रोसु से भी मिलेंगी। इसके बाद नॉर्थ मैसेडोनिया की राष्ट्रपति गोरदाना सिलजानोव्स्का दावकोवा के निमंत्रण पर 21-22 जुलाई को नॉर्थ मैसेडोनिया में रहेंगीं।

राष्ट्रपति मुर्मु गोरदाना सिलजानोव्स्का दावकोवा के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगी। वहीं, यात्रा के तीसरे चरण में वे 23 से 25 जुलाई को रोमानिया जाएंगी। यहां वह इंडिया-रोमानिया बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय के सदस्यों से बात करेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।