खेल : सिंकफील्ड कप : कीमर के खिलाफ हारे प्रज्ञाननंदा
सिंकफील्ड कप : कीमर के खिलाफ हारे प्रज्ञाननंदा सेंट लुई (अमेरिका)। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर

सिंकफील्ड कप : कीमर के खिलाफ हारे प्रज्ञाननंदा सेंट लुई (अमेरिका)। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा को ग्रैंड चेस टूर के सिंकफील्ड कप में गुरुवार को जर्मनी के विन्सेंट कीमर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद प्रज्ञाननंदा तीन दौर के बाद डेढ़ अंक के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। अभी छह दौर बाकी हैं। दिन की सबसे बड़ी जीत अमेरिका वेस्ली सो ने दर्ज की। उन्होंने हमवतन फैबियानो कारुआना को मात दी।वेस्ली सो ने लगातार दूसरी जीत के साथ 2.5 अंक से टूर्नामेंट में एकल बढ़त बना ली है। उनके बाद आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन और फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रवे के दो-दो अंक हैं।
प्रज्ञाननंदा डेढ़ अंक के साथ कारुआना, कीमर और अमेरिका के सेवियन सैमुअल के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव और नीदरलैंड्स के अनीश गिरी एक अंक पर हैं। नीदरलैंड के ही जोर्डन वान फोरेस्ट 10 खिलाड़ियों के नौ दौर के टूर्नामेंट में आधे अंक के साथ अंतिम स्थान पर हैं।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


