अमेरिकी ड्रोन कंपनी ने पाक के साथ एमओयू साइन किया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अमेरिकी ड्रोन कंपनी ‘पॉवरस’ ने पाकिस्तान के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें ड्रोन से जुड़ा प्रारंभिक ऑर्डर भी शामिल है। सह-संस्थापक ब्रेट वेलिकोविच ने विस्तार देने से मना कर दिया लेकिन बताया कि यह डील बिना पायलट वाले हवाई सिस्टम की श्रेणी में आती है।

अमेरिकी ड्रोन कंपनी ने पाक के साथ एमओयू साइन किया

अमेरिकी ड्रोन कंपनी ‘पॉवरस’ ने पाकिस्तान के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें ड्रोन से जुड़ा शुरुआती ऑर्डर भी शामिल है। कंपनी के सह-संस्थापक ब्रेट वेलिकोविच ने यह जानकारी दी। वेलिकोविच ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अधिक विवरण देने से इनकार कर दिया। वेलिकोविच इतना जरूर बताया कि डील बिना पायलट वाले हवाई सिस्टम की श्रेणी में आती है। उन्होंने सौदे की कीमत बताने से भी इनकार कर दिया। ‘पॉवरस’ सैन्य और औद्योगिक इस्तेमाल के लिए हवाई और समुद्री ड्रोन बनाती है। इसका विलय ‘ऑरियस ग्रीनवे होल्डिंग्स’ नाम की एक अन्य कंपनी के साथ होने वाला है।

इस कंपनी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो बेटों का समर्थन प्राप्त है। दोनों कंपनियों ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि विलय अक्तूबर की शुरुआत में पूरा हो जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़अमेरिकी ड्रोन कंपनी ने पाक के साथ एमओयू साइन किया