ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशन्यूजर्सी बार में हुई गोलीबारी में 10 व्यक्ति घायल

न्यूजर्सी बार में हुई गोलीबारी में 10 व्यक्ति घायल

न्यूजर्सी के ट्रेंटन बार में हुई गोलीबारी में 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर गोलीबारी की जानकारी मिली। यह गोलीबारी ब्रुनस्विक...

न्यूजर्सी बार में हुई गोलीबारी में 10 व्यक्ति घायल
एजेंसी,ट्रेंटन (अमेरिका)Sat, 25 May 2019 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

न्यूजर्सी के ट्रेंटन बार में हुई गोलीबारी में 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर गोलीबारी की जानकारी मिली। यह गोलीबारी ब्रुनस्विक एवेन्यू के 300 ब्लॉक में एक बार के बाहर हुई। यहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों को बार के भीतर और बाहर कई घायल व्यक्ति मिले।

ट्रेंटन पुलिस प्रवक्ता कैप्टन स्टीफन वार्न ने बताया कि पांच पुरुष और पांच महिलाओं को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की हालत नाजुक है जिसकी आपातकालीन सर्जरी की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें