रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं मोदी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि उन्होंने रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ध्यान दिलाया कि मोदी ने 2022 में यूक्रेन में छोटे परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को रोकने में अहम योगदान दिया।

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं मोदी

पोलैंड के उप विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री की तारीफ बोले- परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से रोका था

नई दिल्ली, एजेंसी। पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारतीय प्रधानमंत्री की बातों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 2022 के आखिर में यूक्रेन में छोटे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से राष्ट्रपति पुतिन को रोकने में प्रधानमंत्री मोदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बार्टोशेव्स्की ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के बहुत सम्मानित नेता हैं और भारत-रूस के संबंध भी बहुत पुराने हैं। भारत के रूस और उससे पहले सोवियत संघ के साथ गुटनिरपेक्ष देश के तौर पर लंबे समय से अच्छे संबंध हैं। प्रधानमंत्री मोदी उन कुछ चुनिंदा नेताओं में हैं, जो राष्ट्रपति पुतिन पर कुछ दबाव डाल सकते हैं।

पश्चिम एशिया में टकराव पर भारत का रुख सही

पश्चिम एशिया में चल रहे टकराव पर पोलैंड के उप विदेश मंत्री ने भारत के रुख को सही बताया। उन्होंने कहा कि भारत बड़ा और महत्वपूर्ण देश है। इस मामले में उसका रुख सही है। भारत का ज्यादातर तेल खाड़ी देशों से होकर आता है। बार्टोशेव्स्की ने कहा कि पोलैंड भी ईरान के संपर्क में है और युद्ध का कूटनीतिक समाधान चाहता है। उन्होंने कहा कि हम भी पीएम मोदी की तरह ही समझदारी से ईरान से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, रूस के साथ सहयोग को लेकर अमेरिका की ओर से भारत पर दबाव बनाने की कोशिश पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे कदम द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए नुकसानदेह हैं।

सामान्य प्रश्न

पोलैंड के उप विदेश मंत्री ने मोदी की किस भूमिका की सराहना की?
पोलैंड के उप विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की कि उन्होंने रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।