ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशचीन को संदेश! मोदी ने की भारत-प्रशांत क्षेत्र को साझा समृद्धि का क्षेत्र बनाने की वकालत

चीन को संदेश! मोदी ने की भारत-प्रशांत क्षेत्र को साझा समृद्धि का क्षेत्र बनाने की वकालत

भारत ने रणनीतिक महत्व वाले भारत-प्रशांत क्षेत्र को साझा आर्थिक विकास का क्षेत्र बनाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने का प्रयास करता रहता है।...

चीन को संदेश! मोदी ने की भारत-प्रशांत क्षेत्र को साझा समृद्धि का क्षेत्र बनाने की वकालत
एजेंसी,मालेSun, 09 Jun 2019 12:39 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत ने रणनीतिक महत्व वाले भारत-प्रशांत क्षेत्र को साझा आर्थिक विकास का क्षेत्र बनाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने का प्रयास करता रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मालदीव की संसद को संबोधित किया। वह दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर शनिवार को यहां पहुंचे।

प्रधानमंत्री ने कहा, ''भारत-प्रशांत क्षेत्र हमारी जीवनरेखा और व्यापार का राजमार्ग भी है। यह हर तरह से हमारे साझा भविष्य की कुंजी है।" मोदी ने कहा कि पिछले साल जून में सिंगापुर में आयोजित शंगरी-ला संवाद में उन्होंने भारत-प्रशांत क्षेत्र में खुलेपन, एकीकरण और संतुलन बनाने के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया था।

 

राष्ट्र प्रायोजित आतंकवाद आज विश्व के सामने सबसे बड़ा खतरा: PM मोदी

भारत, अमेरिका और कई अन्य वैश्विक शक्तियां क्षेत्र में चीन के बढ़ते सैन्य प्रयासों की पृष्ठभूमि में खुले भारत-प्रशांत क्षेत्र की जरूरत की बात कर रही हैं। मालदीव को समुद्री पड़ोसी और मित्र बताते हुए मोदी ने कहा, ''दोस्तों में कोई छोटा, बड़ा, कमजोर और शक्तिशाली नहीं होता। शांतिपूर्ण और समृद्ध पड़ोस की बुनियाद विश्वास, सद्भाव और सहयोग पर टिकी होती है।

चीन भारत-प्रशांत क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। इसे लेकर वियतनाम, फिलीपीन, मलेशिया, ब्रूनेई और ताइवान के अपने अलग दावे हैं।

मोदी ने इस संबंध में कहा, ''भारत ने हमेशा अपनी उपलब्धियों को दुनिया के साथ साझा किया है। भारत की विकास साझेदारी लोगों को सशक्त करने की है, उन्हें कमजोर करने की नहीं और ना ही उनकी निर्भरता हम पर बढ़ाने या भविष्य की पीढ़ियों के कंधों पर कर्ज का असंभव बोझ डालने की है।"

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें