गोयल कारोबारी चर्चा के लिए जापान जाएंगे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

डीसी ... 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल साथ जाएगा नई दिल्ली, एजेंसी। वाणिज्य

गोयल कारोबारी चर्चा के लिए जापान जाएंगे

नई दिल्ली, एजेंसी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 24 अगस्त से जापान की चार दिवसीय यात्रा पर 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा होगी। जापान ने पिछले वर्ष भारत में एक दशक के दौरान 10 लाख करोड़ येन (करीब 60,000 करोड़ रुपये) के निवेश का लक्ष्य तय किया था। ऐसे में गोयल की यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गोयल तोक्यो, नागोया और ओसाका का दौरा करेंगे। उद्योग मंडल फिक्की की महानिदेशक ज्योति विज ने संवाददाताओं से कहा कि प्रतिनिधिमंडल में विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा और इस्पात से लेकर वाहन, वित्तीय सेवाओं, स्वास्थ्य सेवा और स्टार्टअप क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

तोक्यो में गोयल जापान के प्रमुख कारोबारी समूहों और औद्योगिक घरानों के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वह जापान के कीडानरेन (जापान के व्यावसायिक महासंघ) के साथ बैठक करेंगे, जिसमें जापान की 1,500 से अधिक प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।सेमीकंडक्टर और कृत्रिम मेधा (एआई), स्टार्टअप तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के साथ बातचीत के लिए भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। गोयल जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग मंत्री अकाजावा रयोसेई के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह जापान सरकार और संसद के वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात करेंगे तथा वहां भारतीय समुदाय के साथ संवाद करेंगे। नागोया में गोयल चुबू जापान आर्थिक महासंघ (चुकेरेन) और नागोया वाणिज्य एवं उद्योग मंडल के साथ निवेशक बैठक करेंगे। वह आइची प्रांत के नेतृत्व और वाहन तथा इस्पात क्षेत्रों के प्रमुख विनिर्माण निवेशकों से भी बातचीत करेंगे। यात्रा का समापन ओसाका में निवेशक और कारोबारी बैठक के साथ होगा। वहां इलेक्ट्रॉनिक्स, औद्योगिक और उपभोक्ता क्षेत्र की प्रमुख जापानी कंपनियों के साथ बैठकें होंगी। इन बैठकों में भारत के विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा और उपभोक्ता बाजारों में उपलब्ध अवसरों को रेखांकित किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़गोयल कारोबारी चर्चा के लिए जापान जाएंगे