ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशयूक्रेन में लोगों को नहीं है ठिकाना, 86 प्रतिशत स्कूल बने बम शेल्टर

यूक्रेन में लोगों को नहीं है ठिकाना, 86 प्रतिशत स्कूल बने बम शेल्टर

हर बीतते दिन के साथ यूक्रेन में स्थिति गंभीर होती जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि हाल ही में यूक्रेन के आंतरिक मंत्री डेनिस मोनास्टिरस्की सहित कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है।

यूक्रेन में लोगों को नहीं है ठिकाना, 86 प्रतिशत स्कूल बने बम शेल्टर
Himanshu Tiwariलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीTue, 24 Jan 2023 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग कब खत्म होगी इस बारे में कहना मुश्किल है, मगर दोनों देशों के बीच की तल्खियां और बढ़ती जा रही है। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध की वजह से यूक्रेन में लगभग 86 प्रतिशत स्कूलों में बम शेल्टर बने हुए हैं। मीडिया के मुताबिक कीव क्षेत्र में 1085 आश्रय पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं।

हर बीतते दिन के साथ यूक्रेन में स्थिति गंभीर होती जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में यूक्रेन के आंतरिक मंत्री डेनिस मोनास्टिरस्की सहित कम से कम 14 लोगों की मौत कीव उपनगर में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई थी। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने दुर्घटना को एक त्रासदी कहा और अधिकारियों ने एक जांच शुरू की है।

यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा ने कहा कि ब्रोवेरी शहर में बुधवार को हुई इस घटना में मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है और 25 अन्य घायल हो गए। 42 साल के मोनास्टिरस्की यूक्रेनी पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के प्रभारी थे। रूस की तरफ से पिछले फरवरी में अपना आक्रमण शुरू करने के बाद से वह सबसे हाई प्रोफाइल परसन थे।

इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग के द्वितीय विश्व युद्ध की 80 वीं वर्षगांठ में दिग्गजों के साथ एक कार्यक्रम में भाग लिया। जिसे तब लेनिनग्राद के नाम से जाना जाता था, जिसे नाज़ी जर्मन सेना ने लगभग 900 दिनों तक अवरुद्ध कर दिया था। 

क्या चाहते हैं रूस और यूक्रेन?

लड़ाई में रूस ने कहा है कि वार्ता तभी संभव है जब यूक्रेन देश के पूर्व और दक्षिण में यूक्रेनी क्षेत्र पर मास्को के दावों को मान्यता दे। कीव का कहना है कि यह तब तक लड़ेगा जब तक रूस अपने सभी सैनिकों को देश से वापस नहीं चले जाते।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें