ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशपेरिस ने किया 'जलवायु आपातकाल' का ऐलान

पेरिस ने किया 'जलवायु आपातकाल' का ऐलान

फ्रांस के अन्य शहरों और संसद के बाद पेरिस ने भी मंगलवार को जलवायु आपातकाल की घोषणा कर दी। पेरिस में ही 2015 में जलवायु परिवर्तन को लेकर ऐतिहासिक समझौता हुआ था। पर्यावरण की प्रभारी उपमहापौर सीलिया...

पेरिस ने किया 'जलवायु आपातकाल' का ऐलान
एजेंसी,पेरिसWed, 10 Jul 2019 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

फ्रांस के अन्य शहरों और संसद के बाद पेरिस ने भी मंगलवार को जलवायु आपातकाल की घोषणा कर दी। पेरिस में ही 2015 में जलवायु परिवर्तन को लेकर ऐतिहासिक समझौता हुआ था।

पर्यावरण की प्रभारी उपमहापौर सीलिया ब्लॉएल ने कहा, "पेरिस ने भी अन्य शहरों की तरह जलवायु आपातकाल की घोषणा कर दी है।" उन्होंने 2015 के समझौते के उद्देश्यों का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया।

घोषणा में यह भी कहा गया है कि पेरिस में एक "जलवायु अकादमी" बनाई जाएगी, जिसका मकसद इस मुद्दे पर युवाओं और जनता को बेहतर शिक्षा देना है।

ब्रिटेन की संसद दुनिया की पहली संसद है जिसने जलवायु आपातकाल की घोषणा की। उसने एक मई को एक प्रस्ताव पारित कर यह घोषणा की थी। आयरलैंड की संसद ने यही प्रस्ताव 10 मई को पारित किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें