विदेश में बसने के लिए पनामा दुनिया में सबसे अच्छी जगह: रिपोर्ट
इंटरनेशन्स के 2026 'एक्सपैट इनसाइडर' सर्वे में पनामा ने लगातार तीसरे साल सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। मेक्सिको और थाईलैंड दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जीवन की गुणवत्ता, बसने में आसानी और कम खर्च प्रवासियों को आकर्षित करते हैं। भारत इस सूची में शामिल नहीं है।

इंटरनेशन्स के 2026 'एक्सपैट इनसाइडर' सर्वे में 31 देशों को जगह मिली पनामा तीसरे साल नंबर वन पर, मेक्सिको और थाईलैंड दूसरे व तीसरे स्थान पर
रैंकिंग का आधार
जीवन की गुणवत्ता,बसने में आसानी, कम खर्च और दोस्ताना माहौल लोगों को सबसे अधिक पसंद
म्यूनिख, एजेंसी। विदेश जाकर बसने, काम करने और बेहतर जीवन शैली की तलाश करने वाले लोगों के लिए पनामा सबसे बेहतरीन जगह है। इंटरनेशंस की ओर से जारी वार्षिक 'एक्सपैट इनसाइडर सर्वे 2026' रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
अन्य देश
इस बार 31 देशों ने इस रैंकिंग में जगह बनाई है। दूसरे स्थान पर मेक्सिको और तीसरे स्थान पर थाईलैंड है।
रैंकिंग में जीवन की गुणवत्ता, नए देश में घुलने-मिलने की आसानी, काम के अवसर, व्यक्तिगत फाइनेंस और आवास जैसी व्यावहारिक सुविधाओं को मुख्य आधार बनाया गया है। इस साल की रैंकिंग में मित्रवत व्यवहार और किफायती जीवन ने निर्णायक भूमिका निभाई है।
2026 में प्रवासियों के लिए दुनिया के शीर्ष 10 देश:
देश रैंकिंग
पनामा 1
मेक्सिको 2
थाईलैंड 3
संयुक्त अरब अमीरात 4
ब्राजील 5
स्पेन 6
सिंगापुर 7
पुर्तगाल 8
मलेशिया 9
लक्जमबर्ग 10
देशों की विशेषताएं
क्या खास है इन देशों में?
पनामा: पनामा लगातार तीसरे साल इस रैंकिंग में शीर्ष पर रहा है। इसने 'वर्किंग एब्रॉड' और 'पर्सनल फाइनेंस' दोनों संकेतकों में पहला स्थान हासिल किया।
यहां 87% प्रवासी अपने जीवन से खुश हैं (वैश्विक औसत 70%) और 90% का कहना है कि आवास खोजना बेहद आसान है।
यहां बैंकिंग और बिजनेस आसान है। कम बिल और स्थिर अर्थव्यवस्था के कारण यहां की जीवन शैली शांत और तनावमुक्त है।
मेक्सिको: आसानी से बसने के मामले में मेक्सिको दुनिया में नंबर-1 है। 73% प्रवासियों का मानना है कि यहां स्थानीय दोस्त बनाना बहुत आसान है। रहने का खर्च और मेडिकल सुविधाएं (जैसे सर्जरी और अस्पताल का खर्च) अमेरिका की तुलना में बेहद सस्ती हैं।
सुरक्षा के मामले में यह देश 31 में से 25वें स्थान पर है।
थाईलैंड: थाईलैंड दुनिया के सबसे खुशहाल प्रवासियों का घर बन गया है, जहां 86% लोग संतुष्ट हैं।'कॉस्ट ऑफ लिविंग' में इसे सबसे ज्यादा स्कोर मिला है। 85% प्रवासियों ने यहां के कम खर्चों की तारीफ की। भोजन, सम्मानजनक संस्कृति और आधुनिक सह-सुविधाओं (मॉल्स, आर्ट गैलरी) के साथ-साथ अच्छी स्कूली शिक्षा प्रवासियों को आकर्षित करती है।
संयुक्त अरब अमीरात: करियर में प्रगति और इमिग्रेशन से जुड़ी कागजी कार्रवाई को आसान बनाने में यूएई सबसे आगे है।
हालिया क्षेत्रीय भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद, यूएई का जीवन सामान्य और सुरक्षित बना हुआ है। प्रवासियों के अनुसार, दुबई सुरक्षित माहौल और बेहतर करियर देता है, वहीं रास अल खैमा जैसे शहर परिवारों को शांत और ट्रैफिक-मुक्त जीवन प्रदान करते हैं।
ब्राजील: ब्राजील ने पहली बार टॉप-5 में जगह बनाई है। ब्राजील के लोगों की गर्मजोशी और खुलेपन के कारण प्रवासी खुद को बहुत जल्दी यहां का हिस्सा मान लेते हैं। यहां अंग्रेजी कम बोली जाती है, जिससे प्रवासियों को पुर्तगाली भाषा सीखने और स्थानीय संस्कृति को गहराई से समझने में मदद मिलती है।
भारत इस लिस्ट में शामिल नहीं
इस रैंकिंग में भारत शामिल नहीं है। अमेरिका 20वें स्थान पर शामिल, नॉर्वे सबसे आखिरी 31वें स्थान पर है। 162 देशों के 7786 लोगों ने इस सर्वे में हिस्सा लिया है। पिछले साल 45 देशों ने रैंकिंग में जगह बनाई थी。


