
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले इमरान...
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले इमरान खान कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद खुद को घर में ही पृथक कर लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरान खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पीएम ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के जल्द स्वस्थ होने की कामन करता हूं।'
Prime Minister Imran Khan's wife and First Lady Bushra Bibi has also tested positive for coronavirus: Pakistan Media
आपको बता दें कि इमरान खान ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के पहले चरण में गुरुवार को कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था।पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, नियमन एवं संयोजन को लेकर प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार डॉक्टर सुल्तान ने ट्विटर पर खान के संक्रमित होने की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट किया, ''प्रधानमंत्री इमरान खान कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं और उन्होंने अपने आवास पर खुद को पृथक कर लिया है।'' खान के प्रवक्ता डॉक्टर शहबाज गिल ने कहा कि प्रधानमंत्री को हल्का बुखार और खांसी है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, नियमन तथा संयोजन मंत्रालय ने खान के टीका लगवाए जाने पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लेने के दो से तीन सप्ताह बाद एंटीबॉडी विकसित होती है। मंत्रालय ने ट्वीट किया, ''प्रधानमंत्री इमरान खान जिस समय वायरस की चपेट में आए. तब तक उनपर टीकाकरण का पूरी तरह असर नहीं हुआ था। उन्होंने महज दो दिन पहले टीके की पहली खुराक ली है। दो दिन एएनवाई टीके के प्रभावी होने के हिसाब से बहुत कम समय है।''
पाकिस्तान में कोरोनो की स्थिति
पाकिस्तान में शनिवार को इस साल एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,876 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही देश में संक्रमण दर बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 6,23,135 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 40 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 13,799 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 5,79,760 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं, 2,122 रोगियों की हालत गंभीर है।

लेखक के बारे में
Himanshu Jhaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




