हेमकुंड साहिब के दर्शन कर ऋषिकेश पहुंचा पाकिस्तानी जत्था
हिन्दुस्तान, देहरादून
पाकिस्तान से आए 40 श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब के दर्शन के बाद ऋषिकेश स्थित गुरुद्वारा हेमकुंड लौट आया है और अब दिल्ली रवाना हो रहा है। श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान जगह-जगह मिले सम्मान और राज्य पुलिस प्रशासन व जनसेवकों की देखभाल की सराहना की। उन्होंने सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा के लिए हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का आभार जताया।
हेमकुंड साहिब के दर्शन कर ऋषिकेश पहुंचा पाकिस्तानी जत्था
ऋषिकेश। पाकिस्तान से पहुंचा 40 यात्रियों का जत्था हेमकुंड साहिब के दर्शन कर वापस ऋषिकेश में गुरुद्वारा हेमकुंड लौटा है। अब जत्था दिल्ली की ओर रवाना हो रहा है। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें जगह-जगह विशेष सम्मान दिया गया। राज्य पुलिस प्रशासन और जन सेवकों में भी उनका पूरा ख्याल रखा। व्यवस्थाओं के लिए उन्होंने हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का भी शुक्रिया अदा किया। सुरक्षित यात्रा को लेकर पाकिस्तानी जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं के चेहरों पर सुकून और इत्मीनान भी नजर आया।

