ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशअब कौन सी चाल चल रहा पाक? भारतीय पनडुब्बी के घुसपैठ करने का दावा; वीडियो भी जारी किया

अब कौन सी चाल चल रहा पाक? भारतीय पनडुब्बी के घुसपैठ करने का दावा; वीडियो भी जारी किया

पाकिस्‍तानी नौसेना ने दावा किया है कि उसने अपने जलक्षेत्र में भारतीय पनडुब्बी की घुसपैठ करने की कोशिश की पहचान की है। पाकिस्तान का ये भी दावा है कि उसने भारतीय पनडुब्बी की न सिर्फ पहचान की, बल्कि...

अब कौन सी चाल चल रहा पाक? भारतीय पनडुब्बी के घुसपैठ करने का दावा; वीडियो भी जारी किया
हिन्दुस्तान,कराचीTue, 19 Oct 2021 06:10 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्‍तानी नौसेना ने दावा किया है कि उसने अपने जलक्षेत्र में भारतीय पनडुब्बी की घुसपैठ करने की कोशिश की पहचान की है। पाकिस्तान का ये भी दावा है कि उसने भारतीय पनडुब्बी की न सिर्फ पहचान की, बल्कि उसे रोका भी। हालांकि भारतीय सूत्रों ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, घटना 16 अक्टूबर की है। पाकिस्तानी नौसेना का कहना है कि उसने भारतीय पनडुब्बी की अपने जल क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए पहचान की। ये घटना एक बार नहीं तीन बार हुई है। पाक नौसेना का ये भी दावा है कि उसने भारतीय पनडुब्बी की न सिर्फ पहचान की, बल्कि उसे रोक भी। 

जबकि, भारतीय सूत्रों ने पाकिस्‍तान के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि ये पाकिस्तान की तरफ से फैलाया जा रहा दुष्प्रचार है। भारत की ओर से कहा गया है कि अगर कोई भी दूसरा देश अपनी पनडुब्बी भेजेगा तो उसे पानी से बाहर नहीं रखेगा। इससे पाकिस्तान का दावा झूठा साबित होता है। 

 

बता दें कि पाकिस्तानी नौसेना ने एक वीडियो जारी कर बताया कि किस तरह भारतीय पनडुब्बी पाकिस्तानी जल क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रही है। हालांकि भारतीय नौसेना की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

पाकिस्‍तानी नौसेना ने एक बयान जारी करके कहा था कि वे समुद्र में लगातार निगरानी कर रहे हैं और इसी दौरान भारतीय पनडुब्‍बी को देखा गया। पाकिस्‍तान का दावा है कि उसने मार्च 2019 में भी भारत की एक पनडुब्‍बी को अरब सागर में डिटेक्‍ट किया था। पाकिस्‍तान का दावा है कि भारतीय पनडुब्‍बी पाकिस्‍तानी जलसीमा में बार-बार घुसपैठ कर रही है। लफ्पेबाजी में उस्ताद पाकिस्तान का ये भी दावा है कि वह उस पनडुब्बी को आसानी से नष्ट कर सकती थी लेकिन उसने शांति से भारत को एक और मौका दिया है। लेकिन वह पनडुब्बी पर लगातार नजर बनाए हुए है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें