ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशसजा: भारतीय की हत्या के मामले में पाकिस्तानी व्यक्ति को उम्रकैद

सजा: भारतीय की हत्या के मामले में पाकिस्तानी व्यक्ति को उम्रकैद

ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के 27 वर्षीय एक व्यक्ति को भारतीय मूल के अपने एक सहकर्मी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अभियुक्त को संदेह था कि पीड़ित का उसकी पत्नी के साथ संबंध...

सजा:  भारतीय की हत्या के मामले में पाकिस्तानी व्यक्ति को उम्रकैद
लंदन। एजेंसीThu, 12 Sep 2019 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के 27 वर्षीय एक व्यक्ति को भारतीय मूल के अपने एक सहकर्मी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अभियुक्त को संदेह था कि पीड़ित का उसकी पत्नी के साथ संबंध है।

हैदराबाद के 24 वर्षीय युवक नदीम उद्दीन हमीद मोहम्मद  और पाकिस्तानी मूल के  आकिब परवेज के बीच दोस्ती थी। बाद में परवेज को शक हुआ कि उसकी पत्नी साइमा मुनीर के साथ नदीम के संबंध हैं। इसके बाद उसने इसी साल मई में चाकू गोद-गोद कर नदीम को मार डाला। अदालत ने नदीम की हत्या के मामले में परवेज को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

न्यायाधीश हीथर नार्टन ने परवेज को सजा सुनाते हुए कहा कि परवेज को बिना किसी आधार के गलत संदेह था कि उसकी पत्नी के पीड़ित के साथ संबंध हैं। हालांकि, उसकी पत्नी, उसके घर के सदस्यों ने उसे समझाने की कोशिश की। मई में हत्या के समय नदीम की पत्नी अफ्शा आठ महीने की गर्भवती थी। 

अदालत ने कहा कि बाद में अफ्शा अपनी नवजात बेटी के साथ भारत लौट गई और उसका पिता कभी अपनी बेटी से नहीं मिल पाया। अदालत ने आदेश दिया कि पैरोल पर विचार किए जाने से पहले उसे 22 साल की सजा काटनी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें