ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशPAK: सहेली के पिता को किया शादी से इनकार, तो जूते चाटने के लिए मजबूर किया

PAK: सहेली के पिता को किया शादी से इनकार, तो जूते चाटने के लिए मजबूर किया

लड़की जब नहीं मानी तो उसकी सहेली के पिता ने पहले उसे अगवा कराया इसके बाद उसका यौन उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब लड़की से जबरदस्ती जूते चटाए गए।

PAK: सहेली के पिता को किया शादी से इनकार, तो जूते चाटने के लिए मजबूर किया
Gauravलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 18 Aug 2022 02:53 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले किस हद तक होते हैं इसका एक और उदाहरण सामने आया है। यहां के पंजाब प्रांत में एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया, उसे पीटा गया यहां तक कि उसे जूते चाटने के लिए मजबूर कर दिया गया। उसका दोष सिर्फ इतना था कि उसने अपनी एक सहेली के पिता से शादी करने से इनकार कर दिया था।

दरअसल, यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की है। ट्रिब्यून ने स्रोतों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि यहां के फैसलाबाद शहर में रहने वाली एक लड़की का उसकी सहेली के यहां आना जाना रहता था। वे दोनों काफी समय से एक दूसरे की दोस्त हैं। इसी बीच उसकी सहेली के पिता ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव का रख दिया। इस लड़की ने यह कहकर मना कर दिया कि आपकी उम्र काफी ज्यादा है।

शख्स ने दफ्तर में महिला सहकर्मी को इतनी जोर से गले लगाया, तीन पसलियां टूटीं

हैरानी की बात यह है कि लड़की की सहेली भी इस निर्णय में अपने पिता के साथ खड़ी दिखाई दी और वह भी लड़की से दबाव बनाने लगी कि वह उसके पिता से शादी कर ले। लड़की जब नहीं मानी तो उसकी सहेली के पिता ने पहले उसे अगवा कराया इसके बाद उसका यौन उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब लड़की से जबरदस्ती जूते चटाए गए। उन लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक सहेली के पिता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर इस लड़की के सिर के बाल एवं भौंह काट डाले और धमकी दी कि यदि वह उसे 10 लाख रूपये नहीं देगी तो उसके उत्पीड़न का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया जाएगा। आखिरकार लड़की ने पूरी कहानी अपनी मां से और विदेश में रह रहे अपने अन्य परिजनों से बताई। मामले में पुलिस ने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें