पाकिस्तान में ईद की छुट्टियों के बाद 'सख्त लॉकडाउन' लगाने की चेतावनी

आईएएनएस, इस्लामाबाद
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य मामलों के सलाहकार जफर मिर्जा ने चेतावनी दी है कि अगर देश की अवाम ने जिन शर्तों के साथ लॉकडाउन में ढील दी गई है, उनका पालन नहीं किया तो ईद की छुट्टियों के बाद...

पाकिस्तान में ईद की छुट्टियों के बाद 'सख्त लॉकडाउन' लगाने की चेतावनी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य मामलों के सलाहकार जफर मिर्जा ने चेतावनी दी है कि अगर देश की अवाम ने जिन शर्तों के साथ लॉकडाउन में ढील दी गई है, उनका पालन नहीं किया तो ईद की छुट्टियों के बाद देश में छूटों को खत्म कर सख्त लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। देश में ईद की छुट्यिां 27 मई को समाप्त हो रही हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान व देश के कारोबारियों के साथ-साथ देश के सुप्रीम कोर्ट ने भी ईद से पहले होने वाले भारी कारोबार के मद्देनजर लॉकडाउन में छूट का पक्ष लिया। इमरान रोजाना कमाने वाले गरीब तबके की रोजी-रोटी के नाम पर हमेशा से लॉकडाउन के एक हद तक खिलाफ ही रहे हैं। इन स्थितियों में देश में लॉकडाउन से इस हद तक ढील दी गई कि वस्तुत: यह खत्म ही हो गया। सरकार ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का ऐलान तो किया था, लेकिन उनकी खुलेआम धज्जियां उड़ीं और इस दौरान कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं।

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामले 58 हजार के करीब, अब तक 1197 लोगों की मौत

अब, जबकि ईद के अवसर पर होने वाले कारोबार का समय बीत चुका है, तब सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर एसओपी का ऐसे ही लोग उल्लंघन करते रहे तो सख्त लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। मिर्जा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'हमने लॉकडाउन में ढील के समय ही कहा था कि अगर एसओपी का उल्लंघन हुआ तो ईद के बाद हम फिर से कड़ा लॉकडाउन लगा देंगे।'

उन्होंने कहा कि लोगों में यह धारणा बन गई है कि देश में कोरोना महामारी खत्म हो चुकी है, जबकि सच्चाई यह है कि कोरोना मामले और इससे होने वाली मौतें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा, “मैं पाकिस्तानियों को चेताना चाहता हूं कि अगर आप सुरक्षात्मक उपाय नहीं करेंगे तो देश में बहुत बड़ी त्रासदी पैदा हो सकती है। मैं कौम से आग्रह कर रहा हूं कि वायरस को रोकने के लिए बेहद जिम्मेदारी से काम करें। मामले बढ़ रहे हैं, हमें पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। जहां तक संभव हो, घर में रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क लगाएं व अन्य एहतियाती उपाय करें।”

Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

Rakesh Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।