पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने तनाव कम करने की अपील की

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिका और ईरान से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता जताई। डार ने सभी पक्षों से इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन के अनुरूप तनाव कम करने का आग्रह किया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने तनाव कम करने की अपील की

इस्लामाबाद, एजेंसी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने रविवार को अमेरिका और ईरान से संयम बरतने और तनाव कम करने की दिशा में कदम उठाने की अपील की। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के अनुसार इशाक डार ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से टेलीफोन पर बातचीत कर क्षेत्रीय हालात पर चिंता जताई। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। विदेश कार्यालय के बयान में कहा गया कि डार ने सभी पक्षों से जून, 2026 के इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुरूप तनाव कम करने और संयम बरतने का आग्रह किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।