ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशबहरीन के दौरे पर जाएंगे इमरान खान, मिलेगा देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

बहरीन के दौरे पर जाएंगे इमरान खान, मिलेगा देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री इमरान खान सोमवार (16 दिसंबर) को बहरीन की यात्रा पर जाएंगे जहां उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलेगा और वह देश के राष्ट्रीय दिवस समारोहों में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने रविवार...

बहरीन के दौरे पर जाएंगे इमरान खान, मिलेगा देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
एजेंसी,इस्लामाबादMon, 16 Dec 2019 02:15 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री इमरान खान सोमवार (16 दिसंबर) को बहरीन की यात्रा पर जाएंगे जहां उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलेगा और वह देश के राष्ट्रीय दिवस समारोहों में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में बताया कि किंग हमद बिन इसा अल खलीफा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री खान सोमवार को बहरीन के दौरे पर जाएंगे।

यह प्रधानमंत्री खान की पहली बहरीन यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने कहा, ''प्रधानमंत्री खान के साथ उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा जिसमें कैबिनेट और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।"

दौरे में खान बहरीन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी हासिल करेंगे। खान हमद बिन इसा अल खलीफा के साथ वार्ता भी करेंगे और क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा से प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें