ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशपाकिस्तान पुलिस का दमनकारी रवैया, सिंध में प्रदर्शनकारी महिलाओं पर बरसाईं लाठियां

पाकिस्तान पुलिस का दमनकारी रवैया, सिंध में प्रदर्शनकारी महिलाओं पर बरसाईं लाठियां

पाकिस्तान की पुलिस ने सिंध प्रांत में प्रदर्शनकारी महिलाओं को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। ये महिलाएं टांडो अल्लाहयार में '15 पुलिस हेल्पलाइन' सेंटर पर शुक्रवार रात आगजनी के बाद...

पाकिस्तान पुलिस का दमनकारी रवैया, सिंध में प्रदर्शनकारी महिलाओं पर बरसाईं लाठियां
एएनआई,इस्लामाबादSun, 23 Jan 2022 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान की पुलिस ने सिंध प्रांत में प्रदर्शनकारी महिलाओं को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। ये महिलाएं टांडो अल्लाहयार में '15 पुलिस हेल्पलाइन' सेंटर पर शुक्रवार रात आगजनी के बाद परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन कर रही थीं। पुलिस ने शनिवार को महिला प्रदर्शनकारियों को लाठियों से पीटा। मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान नेतृत्व ने इसकी आलोचना की है।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने भी महिलाओं के खिलाफ पुलिस के बल प्रयोग का संज्ञान लिया और हैदराबाद के डीआईजी पीर मोहम्मद शाह को जांच का आदेश दिया। टांडो अल्लाहयार पुलिस ने आसिफ खानजादा के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए हैं, जो कि भोलू खानजादा हत्याकांड के शिकायतकर्ता है। टंडो अल्लाहयार के ए-सेक्शन पुलिस स्टेशन में कई अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

गुस्साए लोगों ने पुलिस स्टेशन में आग लगाई
एमक्यूएम-पी कार्यकर्ता खलीलुर रहमान उर्फ ​​भोलू खानजादा को सेशन कोर्ट के गेट पर गोली मार दी गई थी। खानजादा के अंतिम संस्कार के बाद गुस्साए लोगों ने शुक्रवार रात पुलिस सेंटर में आग लगा दी। पुलिस केंद्र के अंदर मौजूद करीब 10 मोटरसाइकिल और एक निजी कार को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घुसपैठिए उनकी मोटरबाइक और वॉकी-टॉकी सेट के चार्जिंग सहित कई चीजें लेकर चले गए।

पुलिस की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी
पुलिस ने आगजनी को लेकर संदिग्धों के घरों पर छापेमारी की। हालांकि, कार्रवाई के बीच संदिग्धों के परिवार के सदस्यों ने इस्लामिया मोहल्ला के पास हैदराबाद रोड को ब्लॉक कर दिया और पुलिस की मनमानी के खिलाफ नारे लगाए। पाकिस्तान पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठियों से पीटा। घटना का वीडियो वायरल हो गया और राजनीतिक दलों और सरकारी अधिकारियों ने इसकी आलोचना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें