दुनियाभर में कायम होगी शांति: शहबाज शरीफ
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीपाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संसद में कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच का समझौता ज्ञापन (एमओयू) भविष्य में दीर्घकालिक समझौते में बदल सकता है। उन्होंने 60 दिनों में इसकी अहमियत बढ़ने की उम्मीद जताई और बताया कि अगले कुछ दिनों में तकनीकी स्तर की वार्ताएं होंगी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि अमेरिका- ईरान के बीच हुआ समझौता ज्ञापन (एमओयू) भविष्य में दीर्घकालिक समझौते का रूप लेगा। मंगलवार को संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले 60 दिनों में यह एमओयू एक अहम आकार लेगा और पूरी दुनिया में शांति कायम होगी। अगले कुछ दिनों तक अमेरिका- ईरान के बीच तकनीकी स्तर की वार्ताएं होंगी। इसमें ईरान की परमाणु परिसंपत्तियों, बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और जब्त विदेशी संपत्तियों जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
ये भी पढ़ें:दुनियाभर में कायम होगी शांति: शहबाज शरीफ
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


