ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशपाक PM इमरान खान का अभियान, बांध के लिए चंदे से जुटाएंगे 14 अरब डॉलर!

पाक PM इमरान खान का अभियान, बांध के लिए चंदे से जुटाएंगे 14 अरब डॉलर!

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बांधों के लिए आम पाकिस्तानियों से 14 अरब डॉलर की विशाल रकम जुटाना चाहते हैं। वह इसके लिए लोगों की देशभक्ति की दुहाई दे रहे हैं, लेकिन उनके विरोधी इसे अव्यावहारिक...

पाक PM इमरान खान का अभियान, बांध के लिए चंदे से जुटाएंगे 14 अरब डॉलर!
एजेंसियां,इस्लामाबादSat, 29 Sep 2018 05:42 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बांधों के लिए आम पाकिस्तानियों से 14 अरब डॉलर की विशाल रकम जुटाना चाहते हैं। वह इसके लिए लोगों की देशभक्ति की दुहाई दे रहे हैं, लेकिन उनके विरोधी इसे अव्यावहारिक बताकर उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं।

अगर देश को गंभीर जल संकट से उबारने की यह कोशिश कामयाब होती है तो इमरान किकस्टार्टर के मौजूदा रेकार्ड को तोड़कर 700 गुना ज्यादा रकम जुटाएंगे। आम पाकिस्तानियों ने इमरान के आग्रह का जवाब गर्मजोशी से दिया है, लेकिन अब तक जो रकम जुटाई गई है वह नगण्य है। इमरान ने इसी माह लोगों को आगाह किया था कि देश हमारे पास बस 30 दिन का पानी का भंडार है।

‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक, अभी तक सबसे बड़ा किकस्टार्टर अभियान पेबल टाइम स्मार्टवाच के लिए था, जिसने 32 दिन में दो करोड़ डॉलर से कुछ ज्यादा रकम जुटाई थी। इमरान का दावा है कि अगर विदेशों में रह रहे सभी पाकिस्तानी एक-एक हजार डॉलर का योगदान करें तो पाकिस्तान के पास बांध बनाने के लिए कोष हो जाएगा। उन्होंने कहा, मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं आपकी रकम की हिफाजत करूंगा।

ईरानी सेना ने सऊदी अरब,UAE को 'लक्ष्मण रेखा' पार ना करने के लिए चेताया

बहरहाल इमरान के आलोचक इससे इत्तेफाक नहीं करते। पाकिस्तानी दैनिक ‘डॉन’ के आर्थिक मामलों के वरिष्ठ संवाददाता खलीक कियानी ने कहा, आप क्राउडफंडिंग से 14 अरब डॉलर इकट्ठा नहीं कर सकते। हमारे पास ऐसी कोई मिसाल नहीं जिसमें इस तरह इतनी बड़ी रकम इकट्ठा की गई हो।
हालांकि भ्रष्टाचार से पीड़ित पाकिस्तान में ढेर सारे आम लोगों ने इमरान की ईमानदारी पर भरोसा जताया है। इस्लामाबाद के एक दुकानदार मोहम्मद नसीम ने कहा, इमरान खान हर एक रुपये का ख्याल रखेंगे।

महान आविष्कारक गैलीलियो ने बोला था झूठ, 400 साल बाद हुआ उजागर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें