पाकिस्तान PM इमरान खान मिले कोरोना पॉजिटिव, दो दिन पहले लगवाई थी चीनी वैक्सीन

लाइव हिन्दुस्तान, इस्लामाबाद
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने गुरुवार को ही चीन की वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इमरान खान होम आइसोलेशन में चले गए...

imran khan

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने गुरुवार को ही चीन की वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इमरान खान होम आइसोलेशन में चले गए हैं। 

हाल ही में पाकिस्तान को चीन से करीब पांच लाख वैक्सीन की डोज दान में मिली हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने वैक्सीन लगवाई। हालांकि, इमरान खान को अभी पहली डोज ही लगी है। संक्रमण से बचने के लिए दो डोज लगवानी जरूरी हैं।

वैक्सीन लगवाने के बाद इमरान खान ने अपने देश के लोगों से महामारी के मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए नियमों का पालन करने का आग्रह किया था। खान के कार्यालय ने ट्वीट किया था कि प्रधानमंत्री इमरान खान को टीका लगाया गया। इस अवसर पर उन्होंने देश के लोगों से महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर एसओपी को पूरी तरह से मानने का आग्रह किया। 

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पाकिस्तान में शनिवार को इस साल एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,876 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही देश में संक्रमण दर बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 623,135 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 40 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 13,799 हो गई है।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि पाकिस्तान में अब तक कुल 579,760 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 2,122 रोगियों की हालत गंभीर है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बनाई है। इसके अलावा, वह इस साल वैक्सीन खरीदने पर भी विचार नहीं कर रहा है। दरअसल, पाकिस्तान चीन की वैक्सीन और खैरात में अन्य देशों से मिलने वाली वैक्सीन के भरोसे ही बैठा हुआ है। इन्हीं वैक्सीन्स के बदौलत पाकिस्तान ने 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों का वैक्सीनेशन भी हाल में शुरू किया है। पाकिस्तान का लक्ष्य इस साल के अंत तक 7 करोड़ लोगों को टीका देने का है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में नौ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है और बतौर चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले आजतक समेत अन्य ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। मदन ने नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। खाली समय में नई जगहें घूमना, लॉन टेनिस, क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़PAK पीएम इमरान मिले कोरोना पॉजिटिव, दो दिन पहले लगवाया था चीनी टीका