ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशपाक की अदियाला जेल में शिफ्ट किए गए नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम

पाक की अदियाला जेल में शिफ्ट किए गए नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम को शुक्रवार रात स्वदेश लौटते ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल ले जाया गया। देश के इस प्रभावशाली परिवार...

पाक की अदियाला जेल में शिफ्ट किए गए नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम
लाहौर, एजेंसी। Sat, 14 Jul 2018 09:15 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम को शुक्रवार रात स्वदेश लौटते ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल ले जाया गया। देश के इस प्रभावशाली परिवार को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के तीन मामलों में से एक में दोषी करार दिया गया है। बता दें, पाकिस्तान में आम चुनाव होने में कुछ ही सप्ताह का समय बचा है। शरीफ और मरियम को अलग अलग बख्तरबंद गाड़ियों में अदियाला जेल स्थानांतरित किया गया। वाहनों की सुरक्षा में पुलिस भी तैनात थी। जेल नियमावली के अनुसार उनकी जेल अस्पताल में चिकित्सकीय जांच की जा सकती है। उम्मीद है कि मरियम को सिहाला रेस्ट हाउस ले जाया जाएगा जिसे उप जेल घोषित किया गया है। शुरूआत में कहा गया था कि दोनों को एक हेलीकाप्टर में ले जाया जाएगा लेकिन अंधेरे के चलते ऐसा नहीं किया गया।
         
शरीफ और मरियम को लेकर विमान भारतीय समयानुसार रात करीब सवा नौ बजे लाहौर के अल्लामा इकबाल हवाई अड्डे पर उतरा। विमान अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से पहुंचा। हवाई अड्डे के एक अधिकारी के अनुसार दोनों ने देश की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई 'राष्ट्रीय जवादेही ब्यूरो' के समक्ष बिना किसी विरोध के आत्मसमर्पण कर दिया। बाद में शरीफ और मरियम को एक विशेष निजी विमान से इस्लामाबाद भेजा गया। विमान न्यू इस्लामाबाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे उतरा।

नवाज शरीफ और बेटी मरियम अबुधाबी से लाहौर पहुंचते ही गिरफ्तार, पासपोर्ट भी जब्त
         
एतिहाद एयरवेज की उड़ान ई वाई 243 अबू धाबी से यहां पहुंची। यहां आने से पहले शरीफ और उनकी बेटी लंदन से संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पहुंचे थे। शरीफ की पत्नी कुलसुम गले के कैंसर से पीड़ित हैं और वह लंदन के अस्पताल में जिदंगी की जंग लड़ रही हैं। बाद में शरीफ ने हवाई अड्डा टर्मिनल जाने के लिए रेंजर्स के वाहन में बैठने से इनकार कर दिया। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के अधिकारी उनके पासपोर्ट आव्रजन के लिए ले गए।

मीडिया की खबरों के अनुसार शरीफ के विमान के हवाई अड्डा पहुंचने पर बड़ी संख्या में सुरक्षा अधिकारी विमान में दाखिल हो गए और उन्होंने अन्य यात्रियों से जाने के लिए कहा। दोनों के पासपोर्ट को एफआईए की टीम ने जब्त कर लिया और दोनों को शरीफ की मां बेगम शमीम अख्तर से हज लाउंज में भेंट करने दिया गया। दोनों को गत छह जुलाई को लंदन में चार आलीशान फ्लैटों की मिल्कियत से जुड़े एवेनफील्ड संपत्ति मामले में दोषी ठहराया गया था। एक जवाबदेही अदालत ने शरीफ को दस साल और उनकी बेटी मरियम को सात साल कैद की सजा सुनाई है। शरीफ का परिवार जवाबदेही अदालत में भ्रष्टाचार के दो और मामलों ...अल अजीजिया स्टील मिल्स और फ्लैगशिप इंवेस्टमेंट्स.. का सामना कर रहा है। इसमें उन पर धनशोधन, कर चोरी और विदेशों में सम्पत्ति छुपाने का आरोप है।

परवेज मुशर्रफ ने देश से निकाला था, फिर बने प्रधानमंत्री, ऐसा है नवाज शरीफ का इतिहास

PLL-N कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प, 50 घायल             
नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम  के स्वदेश लौटने पर पंजाब प्रांत में आयोजित रैली में पीएमएल-एन कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़पों में कम से कम 50 लोग घायल हो गए है। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता नियाब हैदर ने कहा, 'लाहौर और पंजाब के निकटवर्ती जिलों में पीएमएल - एन कार्यकर्ताओं , पुलिस और रेंजर्स के बीच हुई झड़पों में 20 पुलिस कर्मियों सहित कम से कम 50 लोग घायल हो गए हैं।' उन्होंने बताया कि लाहौर हवाई अड्डे से पांच किलोमीटर पहले जोरे पुल में  पीएमएल-एन कार्यकर्ताओं, पुलिस और रेंजर्स के बीच शुक्रवार रात भीषण झड़प हुईं। वहां पीएमएल - एन की रैली को रोका गया था। पुलिस और रेंजर्स ने प्रदर्शकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पर उस पथराव किया।

ब्रिटेन में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाती-पोते गिरफ्तार-VIDEO

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें