ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशन्यूजीलैंड ने क्रिकेट दौरा रद्द किया तो पाकिस्तान बोला हमारे खिलाफ साजिश

न्यूजीलैंड ने क्रिकेट दौरा रद्द किया तो पाकिस्तान बोला हमारे खिलाफ साजिश

पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख राशिद अहमद ने दावा किया है कि न्यूजीलैंड के पकिस्तान दौरे को रद्द करने के पीछे एक 'साजिश' है। न्यूजीलैंड की टीम 2003 के बाद पहली बार पाकिस्तान की जमीन पर मैच खेलने...

न्यूजीलैंड ने क्रिकेट दौरा रद्द किया तो पाकिस्तान बोला हमारे खिलाफ साजिश
एएनआई,इस्लामाबादSat, 18 Sep 2021 12:07 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख राशिद अहमद ने दावा किया है कि न्यूजीलैंड के पकिस्तान दौरे को रद्द करने के पीछे एक 'साजिश' है। न्यूजीलैंड की टीम 2003 के बाद पहली बार पाकिस्तान की जमीन पर मैच खेलने के लिए आने वाली थी लेकिन सरकारी सुरक्षा अलर्ट के बाद न्यूजीलैंड ने दौरे को रद्द कर दिया है।

17 सितंबर को मीडिया से बात करते हुए शेख राशिद ने साजिश के लिए जिम्मेदार देश का नाम लेने से इनकार करते हुए कहा है कि यह क्षेत्र में शांति के लिए हमारे कोशिशों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। उन्होंने आगे कहा है कि न्यूजीलैंड के सुरक्षा अधिकारियों ने पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें खतरे को लेकर बताया। लेकिन जब पाकिस्तानी अधिकारियों ने खतरे के बारे में ब्योरा मांगा तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। मंत्री ने कहा है कि न्यूजीलैंड ने इकतरफा फैसला करते हुए पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया है।

न्यूजीलैंड द्वारा दौरे को रद्द किए जाने के पीछे भारतीय साजिश को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नाम मुझे ठीक नहीं है। हम जिम्मेदार देश हैं। हम पाकिस्तान में क्रिकेट की बहाली चाहते हैं। हम क्रिकेट के बहुत बड़े शौकीन हैं। हम वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। यह पाकिस्तान की छवि को खराबी करने की कोशिश है। 

पाकिस्तानी मीडिया में साजिश के पीछे भारत का नाम आने से पाकिस्तान के लोग शेख राशिद को सोशल मीडिया साइट्स पर जमकर ट्रोल कर रह हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बने अध्यक्ष रमीज राजा ने न्यूजीलैंड पर एकतरफा दृष्टिकोण अपनाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी आदि क्रिकेटरों ने भी दौरे को रद्द करने के लिए न्यूजीलैंड पर निशाना साधा है।

 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें