मसूद के फेक अकाउंट से पोस्ट की गई थी पाकिस्तानी विमान की फोटो, झूठा साबित हुआ दावा
पंजशीर घाटी में रेजिस्टेंस फोर्सेज द्वारा पाकिस्तान विमान गिराए जाने का दावा गलत साबित हुआ है। असल में अहमद मसूद की जिन ट्वीट्स के आधार पर यह दावा किया गया था, वह अकाउंट फेक है। गौरतलब है कि इसी...

पंजशीर घाटी में रेजिस्टेंस फोर्सेज द्वारा पाकिस्तान विमान गिराए जाने का दावा गलत साबित हुआ है। असल में अहमद मसूद की जिन ट्वीट्स के आधार पर यह दावा किया गया था, वह अकाउंट फेक है। गौरतलब है कि इसी अकाउंट से फाइटर प्लेन की तस्वीर पोस्ट की गई थी और उसे पाकिस्तान का बताया गया था। आल्ट न्यूज के मुताबिक यह तस्वीर अमेरिकी फाइटर प्लेन की है जो 2018 में एरिजोना में गिरा था। आल्ट न्यूज ने यह दावा पाकिस्तानी पत्रकार हमजा अजहर सलाम की ट्वीट के आधार पर किया है।
असली अकाउंट से धमाके की तस्वीर
वहीं आल्ट न्यूज ने अहमद मसूद के टि्वटर अकाउंट का हैंडल पोस्ट किया है और उसे उसका रियल अकाउंट बताया गया है। इस अकाउंट पर 17 घंटे पहले की पोस्ट है, जिस पर उर्दू या पश्तो में कुछ लिखा है। इससे पहले 4 अगस्त की एक ट्वीट है, जिसमें काबुल में हुए एक धमाके की तस्वीर पोस्ट है। ट्वीट में अंग्रेजी में लिखा है कि कल काबुल में जबर्दस्त हमला हुआ। इसमें उन्होंने जनरल बिस्मिल्लाह मोहम्मदी को टारगेट बनाने की कोशिश की। हमारी एक मीटिंग थी, लेकिन हम दोनों सुरक्षित हैं।
सरकार बनाने में जुटा है तालिबान
गौरतलब है कि तालिबान ने पंजशीर पर कब्जा कर लिया है। पंजशीर अफगानिस्तान का वह आखिरी प्रांत था जहां पर तालिबान नहीं पहुंचा था। लेकिन सोमवार को तालिबान लड़ाकों ने यहां पर भी कब्जा कर लिया। इसके बाद तालिबान अफगानिस्तान में अपनी सरकार बनाने में जुट गया है। वहीं उसने छह देशों को ताजपोशी में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेज रहा है।
लेखक के बारे में
Deepak Mishraमूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


