खेल : पाकिस्तान ने श्रीलंका को 82 रन धोया
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
पाकिस्तान ने दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 82 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 215 रन बनाए, जिसमें माज सदाकत ने 96 और साहिबजादा फरहान ने 73 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका सात विकेट पर 133 रन ही बना सका। मोहम्मद इमरान ने तीन विकेट लिए। तीसरा मैच मंगलवार को होगा।

रावलपिंडी, एजेंसी। पाकिस्तान ने दूसरे टी-20 में श्रीलंका को 82 रन से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। पाकिस्तान ने रविवार रात को तीन विकेट पर 215 रन बनाकर अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। माज सदाकत (96) और कप्तान साहिबजादा फरहान (73) ने जीवनदान का फायदा उठाकर दूसरे विकेट के लिए 88 रन भी जोड़े। फ्रखर जमां ने 22 रन बनाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम सात विकेट पर 133 रन ही बना पाई। महीश तीक्ष्णा ने नाबाद 32, चामिंदु ने 29 और कामिंदु मेंडिस ने 23 रन बनाए।
पाक के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद इमरान ने तीन और सलमान मिर्जा ने दो विकेट चटकाए। श्रीलंका ने विदेश में लगातार तीसरी सीरीज हारी। तीसरा और अंतिम मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।

