बलूचिस्तान के गृह मंत्री के काफिले पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगोव शुक्रवार को एक सशस्त्र हमले से बाल-बाल बचे। हमले में छह लोग घायल हुए, जिनमें तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं। मंत्री क्वेटा से कलात जा रहे थे जब उनके काफिले पर हमला हुआ। घायलों का इलाज क्वेटा के अस्पताल में चल रहा है।

बलूचिस्तान के गृह मंत्री के काफिले पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल

कराची, एजेंसी। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगोव शुक्रवार को सशस्त्र हमले में बाल-बाल बच गए। उनके काफिले पर हुए हमले में छह लोग घायल हुए, जिनमें तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि हमला मस्तुंग जिले के खड़ कोचा इलाके में हुआ। मंत्री क्वेटा से कलात जा रहे थे, तभी उनके काफिले को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि मंत्री सुरक्षित हैं और काफिला वापस क्वेटा लौट आया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार हमले में छह लोगों को गोलियां लगी हैं। इनमें तीन पुलिसकर्मी हैं और दो की हालत गंभीर बताई गई है।

घायलों को इलाज के लिए क्वेटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मस्तुंग का खड़ कोचा क्षेत्र सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हुआ है। पिछले महीने से इसी राजमार्ग पर यात्रियों को निशाना बनाए जाने की यह चौथी घटना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।