विदेश संक्षेप
पाक सेना का विमान गिरा, दो की मौत इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना का एक प्रशिक्षण

पाक सेना का विमान गिरा, दो की मौत इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार दोनों पायलट की मौत हो गई। सेना ने बताया कि यह हादसा बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के पास हुआ। राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना के दो पायलट की मौत पर गहरा दुख जताया।
फ्रांस के स्कूल में गोलीबारी
फ्रांस के स्कूल में गोलीबारी
पेरिस। पुलिस ने फ्रांस में स्कूल में हुई गोलीबारी की एक दुर्लभ घटना के शक में 14 साल के एक छात्र को हिरासत में लिया है। इस घटना में प्रिंसिपल और एक अन्य स्टाफ सदस्य घायल हो गए थे। बुशेस-डू-रोन पुलिस विभाग ने कहा कि संदिग्ध का मकसद पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को हिरासत में लिए गए 14 साल के लड़के के पास बंदूक थी। पुलिस के मुताबिक, स्टाफ सदस्यों को 12-गेज शॉटगन में इस्तेमाल होने वाली गोलियां लगी थीं।
पेंसिल्वेनिया में परिवार के आठ सदस्यों की हत्या
पेंसिल्वेनिया में परिवार के मुखिया ने ही की थी आठ सदस्यों की हत्या
एरी। पेंसिल्वेनिया में शनिवार को हुई गोलीबारी और आठ लोगों की मौत के मामले में आरोपी परिवार का मुखिया ही था। मारे गए लोगों में एक बच्चा भी था, उसके पिता जूलियस विंडहम ने कहा कि बच्चे के दादा ने ही गोलीबारी की। कहा, वह हर दिन मुस्कुराता हुआ और सामान्य दिखता था, आप सोच भी नहीं सकते थे कि ऐसा कुछ हो सकता है। बता दें कि हमलावर ने खुदकुशी कर ली। अधिकारियों ने उसका नाम नहीं बताया है, एरी पुलिस चीफ रिक लोराह ने कहा कि वह सात पीड़ितों का रिश्तेदार था। उन्होंने बताया कि आठवां व्यक्ति गर्भवती महिला का दोस्त था। पुलिस ने उनके नाम भी सार्वजनिक नहीं किए हैं।
इजरायल में धमाके से 20 घायल
इजरायल में धमाका, 20 घायल
यरुशलम। लेबनान सीमा के पास सोमवार को एक स्कूल ट्रिप पर गए हाई स्कूल के बच्चों के समूह के पास जोरदार धमाका हुआ। इसमें 20 लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर है। आशंका है कि किसी बिना फटे विस्फोटक में ये धमाका हुआ था। यह वही इलाका है जहां से इजरायली सेना लेबनान पर हमले कर रही है। मालोत-तारशिहा की नगर पालिका ने बताया कि इस घटना में एक धार्मिक हाई स्कूल के छात्र और कर्मचारी घायल हुए, जो एक ट्रिप पर गए हुए थे।

