पाकिस्तान और सऊदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इस्लामाबाद, एजेंसी। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सैन्य झड़पों के बाद, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात पर चिंता व्यक्त की। विदेश मंत्रियों की टेलीफोन वार्ता में दोनों ने क्षेत्र में तनाव कम करने और कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पाकिस्तान और सऊदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की

इस्लामाबाद, एजेंसी। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सैन्य झड़पों के बाद पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात को लेकर पाकिस्तान और सऊदी अरब ने शनिवार को चिंता व्यक्त की है। दोनों देशों ने क्षेत्र में तनाव कम करने और शांति बहाल करने के प्रयास तेज करने पर जोर दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान के बीच शनिवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की ताजा स्थिति पर चर्चा की और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।