ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशभारतीय इंजीनियर के गायब होने की छानबीन कर रही लापता पाकिस्तानी पत्रकार ज़ीनत दो साल बाद रिहा

भारतीय इंजीनियर के गायब होने की छानबीन कर रही लापता पाकिस्तानी पत्रकार ज़ीनत दो साल बाद रिहा

पाकिस्तानी महिला पत्रकार जिनका दो वर्ष पहले एक भारतीय इंजीनियर के मामले की छानबीन करते समय कथित अपहरण हो गया था, उनको  रिहा करा लिया गया है। डेली नई खबर  और  मेट्रो न्यूज टीवी चैनल...

भारतीय इंजीनियर के गायब होने की छानबीन कर रही लापता पाकिस्तानी पत्रकार ज़ीनत दो साल बाद रिहा
एजेंसियां,लाहौरSat, 21 Oct 2017 10:16 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तानी महिला पत्रकार जिनका दो वर्ष पहले एक भारतीय इंजीनियर के मामले की छानबीन करते समय कथित अपहरण हो गया था, उनको  रिहा करा लिया गया है।

डेली नई खबर  और  मेट्रो न्यूज टीवी चैनल की पत्रकार जीनत शहजादी 19 अगस्त 2015 को लापता हो गई थी। घर से ऑफिस जाते समय कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर उनका अपहरण कर लिया था।

ऐसा माना जा रहा है कि जीनत (26) को जबरन गायब किया गया था। जीनत अपहरण से पहले भारतीय नागरिक हामिद अंसारी के मामले पर काम कर रही थी। अंसारी 2012 नवंबर को लापता हो गया था। 

कमिशन ऑफ इन्क्वायरी ऑन इन्फोर्सड डिसअपीयरेंस (सीआईईडी) के अध्यक्ष जस्टिस (सेवानिवत्त) जावेद इकबाल ने कल शाम बताया कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान की सीमा पर एक इलाके से गुरुवार रात जीनत को रिहा करा लिया गया है।  

इकबाल ने कहा, 'गैर सरकारी तत्वों और सरकार विरोधी एंजेसियों ने उनका अपहरण कर लिया था और उन्हें उनकी गिरफ्त से छुड़ा लिया गया है। उन्होंने बताया कि बलूचिस्तान और खैबर-पख्तुनख्वा प्रांत के कबायलियों ने उनको रिहा कराने में अहम भूमिका निभाई। मानवाधिकार कार्यकर्ता बीना सरवर ने कहा, 'जीनत शहजादी को आज लाहौर में उनके परिवार से मिलवा दिया गया और हम उनकी सुरक्षित रिहाई से खुश हैं।' 

अमेरिका ने बंधकों की रिहाई पर पाक के झूठ की पोल खोली

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें