पाकिस्तान ने एकबार फिर घटियापन का प्रदर्शन किया : गंभीर
जमशेदपुर। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने आरोप लगाया है कि 104 पाकिस्तानी सिख तीर्थयात्रियों को भारत जाने से रोका गया। श्रद्धालु श्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए वीजा प्राप्त कर चुके थे, लेकिन पाकिस्तानी अधिकारियों ने उड़ान में बाधा डालकर उन्हें यात्रा नहीं करने दिया।

जमशेदपुर। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान में 100 से अधिक सिख तीर्थयात्रियों को भारत आने से रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि 104 पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को श्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए भारतीय वीजा मिल चुका था, लेकिन अंतिम समय में पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें फ्लाइट में सवार होने की अनुमति नहीं दी।सतनाम सिंह गंभीर के अनुसार, श्रद्धालु दुबई के रास्ते नई दिल्ली आने वाले थे। एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी अधिकारियों ने उनसे एनओसी मांगा और कथित तौर पर फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया। इससे उनकी दुबई की फ्लाइट छूट गई और आर्थिक नुकसान भी हुआ।उन्होंने
कहा कि वाघा-अटारी सीमा बंद होने के कारण श्रद्धालुओं ने हवाई मार्ग का महंगा विकल्प चुना था। पीड़ित श्रद्धालुओं ने पाकिस्तानी अधिकारियों पर जानबूझकर यात्रा में बाधा डालने का आरोप लगाया और धार्मिक यात्रा के लिए भारत आने की अनुमति देने की मांग की।


