ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशजयंती: नेल्सन मंडेला के जन्मदिन पर पढ़िए उनके जीवन से जुड़ी 10 बातें

जयंती: नेल्सन मंडेला के जन्मदिन पर पढ़िए उनके जीवन से जुड़ी 10 बातें

नेल्सन मंडेला के जन्मदिन के मौके पर पढ़िए उनके जीवन से जुड़ी 10 अहम बातें

Apoorvaलाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Jul 2017 04:09 PM

टीचर ने रखा नाम

टीचर ने रखा नाम 1 / 5

आज दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की जयंती है। उन्होंने रंगभेद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी और अपने जीवन के 27 साल कारावास में बिताए और आखिरकार उन्हें जीत हासिल हुई।  उनकी जयंती पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी 10 महत्त्वपूर्ण बातें। 

1. नेल्सन मंडेला को जन्म के समय दूसरा नाम दिया गया था। उनका नाम रखा गया था, 'रोलील्हाल्हा'। इस नाम का मतलब होता है पेड़ की टहनी को खींचना या उपद्रवी। उनको नेल्सन नाम उनके स्कूल के पहले दिन उनकी टीचर ने दिया। यह 1920 का दौर था और इस समय अफ्रीकी बच्चों को अंग्रेजी नाम दिए जाते थे जिससे अंग्रेज शासक नामों का उच्चारण आसानी से कर सकें।

2. मंडेला ने स्पाइक ली की फिल्म में कैमियो भी किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक टीचर की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म थी 'मैलकॉम एक्स'। 

पक्षी का नाम रखा गया मंडेला

पक्षी का नाम रखा गया मंडेला 2 / 5

3. मंडेला को श्रद्धांजलि देने के लिए कई चीजों का नाम उनके नाम पर रखा गया है। इसमें केप टाउन से कैलिफोर्निया की गलियां शामिल हैं। लेकिन कुछ सालों पहले एक वुडपेकर पक्षी का नाम भी नेल्सन मंडेला के नाम पर रखा गया। इसके साथ ही लीड्स यूनिवर्सिटी ने एक न्यूक्लियर पार्टिकल का नाम मंडेला पार्टिकल रखा है।

4. मंडेला ने मोजैमबीक की प्रथम महिला ग्रासा माकेल से शादी की। शादी के समय मंडेला की उम्र 80 साल थी।

बॉक्सिंग के दीवाने थे मंडेला

बॉक्सिंग के दीवाने थे मंडेला 3 / 5

5. रंगभेद के खिलाफ अपनी लड़ाई के समय जेल में मंडेला प्रशासन को कई तरह से परेशान करने में माहिर थे। वह दिन भर कहीं छिपे रहते थे और केवल रात में ही अपने काम करने के लिए बाहर आते थे। मीडिया ने उनको 'द ब्लैक पिमपर्नल' नाम दिया था।

6. राजनीति के अलावा मंडेला को बॉक्सिंग बेहद पसंद थी। उनका कहना था कि उनको बॉक्सिंग की हिंसा पसंद नहीं थी बल्कि वो इसके विज्ञान को अधिक पसंद करते थे।
 

खोला पहला लॉ सूट फर्म

खोला पहला लॉ सूट फर्म 4 / 5

7. मंडेला को खाने में ट्राईप पसंद था। यह एक तरह की नॉन वेजिटेरियन डिश होती है। 

8. मंडेला ने कानून की पढाई की थी और इसके साथ ही जोहानसबर्ग में पहला 'ब्लैक लॉ सूट फर्म' भी खोला था।

कविताएं करती थीं प्रेरित

कविताएं करती थीं प्रेरित 5 / 5

9. 2008 तक नेल्सन मंडेला यूएस टेरर वाच लिस्ट में थे। ऐसा इसलिए क्योंकि वो और अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस के अन्य नेता एक समय पर रंगभेद के खिलाफ लड़ी गई लड़ाई का हिस्सा थे।

10. जेल में रहते हुए नेल्सन मंडेला साथी कैदियों को कविताएं पढ़कर सुनाया करते थे और इन्हीं कविताओं से उन्हें प्रेरणा भी मिलती थी। वह विलियम अर्नेस्ट हेनले की 'इन्विक्टस' अक्सर सुनाते थे। यह कविता कभी हार न मानने की भावना को प्रेरित करती थी।