ड्रोन हमलों पर ओमान ने ईरानी राजदूत को किया तलब

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ओमान ने अपने मुसंदम और अल वुस्ता प्रांतों में ड्रोन हमलों के बाद ईरान के राजदूत को बुलाकर औपचारिक विरोध दर्ज कराया। ओमान ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए इसे गैर-जिम्मेदाराना कृत्य कहा और सभी देशों से संप्रभुता और अच्छे पड़ोसी संबंधों का सम्मान करने की अपील की।

ड्रोन हमलों पर ओमान ने ईरानी राजदूत को किया तलब

मस्कट, एजेंसी। ओमान ने अपने मुसंदम और अल वुस्ता प्रांतों में ड्रोन हमलों के बाद रविवार को ईरान के राजदूत को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया। ओमान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान को विरोध-पत्र (नोट ऑफ प्रोटेस्ट) सौंपा गया है। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि ओमान ने इन हमलों पर गहरी नाराजगी जताते हुए इन्हें गैर-जिम्मेदाराना कृत्य बताया। साथ ही सभी देशों से एक-दूसरे की संप्रभुता, अच्छे पड़ोसी संबंधों, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने और द्विपक्षीय संबंधों के अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों का सम्मान करने का आग्रह किया। इससे पहले रविवार को ओमान ने ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि वह अपने नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।