भारत ने आम सहमति बनाकर दिखाई क्षमता : ओमान
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नई दिल्ली, एजेंसी। ओमान ने रविवार को ब्रिक्स घोषणापत्र सफलतापूर्वक जारी करवाने के लिए भारत की तारीफ़ की। ओमान ने कहा कि नई दिल्ली ने लगातार कई देशों क

नई दिल्ली, एजेंसी। ओमान ने रविवार को ब्रिक्स घोषणापत्र सफलतापूर्वक जारी करवाने के लिए भारत की तारीफ की। ओमान ने कहा कि नई दिल्ली ने लगातार कई देशों को एक साथ लाने और अहम मुद्दों पर आम सहमति बनाने की अपनी क्षमता साबित की है। भारत में ओमान के राजदूत ईसा अलशिबानी ने कहा कि भारत के लिए इस तरह आम सहमति बनाना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में माना जा रहा था कि शायद समूह घोषणापत्र पर सर्वसम्मति नहीं बना सकेगा, लेकिन भारत ने सफलतापूर्वक इसे पूरा किया। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में शामिल मुद्दे विभिन्न चुनौतियों से जूझ रही दुनिया को सामान्य स्थिति की ओर ले जाने की पहल करते हैं।
ये भी पढ़ें:ईरान को मनाया, चीन से 'हां' कहलवाया.. BRICS घोषणा पत्र के एक-एक पॉइंट में भारत की कूटनीतिक जीत
उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक और भू-राजनैतिक हालात में ब्रिक्स प्रभावी मंच के तौर पर उभरा है।


