कनाडा के ब्रैम्पटन में युवाओं को हॉकी सिखाएंगे ओलंपियन राहुल
वाराणसी। ओलंपियन राहुल सिंह और उनकी पत्नी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सतनाम वत्स को कनाडा में खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ब्रैम्पटन के मेयर ने हॉकी एक्सचेंज प्रोग्राम की संभावना पर चर्चा की। यह कार्यक्रम दोनों शहरों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण तकनीक और अनुभव साझा करने का अवसर देगा।
वाराणसी। ओलंपियन राहुल सिंह और उनकी पत्नी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सतनाम वत्स को खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कनाडा में सम्मानित किया गया। ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन और डिप्टी मेयर हरकीरत सिंह ने सिटी हॉल स्थित मेयर कार्यालय में बुधवार को उन्हें सम्मानित किया। कनाडा निजी यात्रा को पहुंचे राहुल ने बताया कि भेंट के दौरान ब्रैम्पटन और वाराणसी की हॉकी टीमों के बीच हॉकी एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इस कार्यक्रम के तहत दोनों शहरों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को एक-दूसरे की हॉकी तकनीक, प्रशिक्षण पद्धतियों, अनुभव आदि सीखने का अवसर मिलेगा।
इसके अलावा मेयर पैट्रिक ब्राउन ने राहुल को हर वर्ष तीन माह के लिए ब्रैम्पटन के युवाओं को हॉकी की ट्रेनिंग देने के लिए आने का भी प्रस्ताव रखा।राहुल ने बताया कि यह मुलाकात भारत और कनाडा के बीच हॉकी के क्षेत्र में आपसी सहयोग, खिलाड़ियों के आदान-प्रदान और युवा प्रतिभाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


