ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशपेंग्विन को भी लगा सेल्फी का चस्का

पेंग्विन को भी लगा सेल्फी का चस्का

सेल्फी का चस्का इनसानों में किस कदर है, यह तो हम सभी जानते हैं। हाल ही में धरती का एक और बेहद प्यारा जीव इस चस्के का शिकार बन गया है। ऑस्ट्रेलिया के मॉसन रिसर्च स्टेशन में सेल्फी लेने का यह कारनामा...

पेंग्विन को भी लगा सेल्फी का चस्का
एजेंसी,लंदन Fri, 09 Mar 2018 06:36 PM
ऐप पर पढ़ें

सेल्फी का चस्का इनसानों में किस कदर है, यह तो हम सभी जानते हैं। हाल ही में धरती का एक और बेहद प्यारा जीव इस चस्के का शिकार बन गया है। ऑस्ट्रेलिया के मॉसन रिसर्च स्टेशन में सेल्फी लेने का यह कारनामा किया है पेंग्विन ने। 

ऑस्ट्रेलियन अनटार्कटिक डिविजन के सदस्य एडी गॉल्ट ने अनटार्कटिका में खुले में एक कैमरा लगाकर छोड़ दिया। इसके जरिये वह पेंग्विन की प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करना चाहते थे। टीम द्वारा पोस्ट फुटेज में दो पेंग्विन को कैमरे के इर्द-गिर्द मंडराते देखा जा सकता है। वह कैमरे को देखते हैं, उसके ऊपर चढ़ जाती हैं और सिर हिलाते हुए सीधे लेंस में झाकती हैं। 

ऐसा लगता है कि वो कैमरामैन की नादानी पर हंस रही हों, कि कहां इतनी ठंड में कोई कैमरा लगाकर चला गया है। सोशल मीडिया पर इस क्लिप को खूब पसंद किया जा रहा है। वैसे जानवरों के सेल्फी लेने का यह सिलसिला नया नहीं है। इससे पहले कॉपीराइट विवाद वाली बंदर की सेल्फी भी खूब लोकप्रिय हुई थी। इसके अलावा थाईलैंड में हाथी की एक सेल्फी ने भी खूब चर्चा बटोरी थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें