नॉर्वे ने ईरान के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया
इस्लामाबाद में नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे ने ईरान के अपने रक्षा के अधिकार के समर्थन की बात की। उन्होंने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान ईरान के साथ नॉर्वे के मतभेदों को स्वीकार किया लेकिन सुरक्षा का अधिकार मान्यता दी। ईडे ने पाकिस्तान की भूमिका का भी समर्थन किया।

इस्लामाबाद, एजेंसी। नाटो सदस्य नॉर्वे ने ईरान के एक राष्ट्र के रूप में अपनी रक्षा करने के अधिकार का समर्थन किया है। नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे ने मध्यस्थतों की भूमिका की भी सराहना की है। ईडे ने गुरुवार को पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही। दो दिवसीय पाकिस्तान यात्रा पर आए ईडे ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद संवाददाताओं से कहा कि नॉर्वे के ईरान के साथ कई मुद्दों पर गंभीर मतभेद हैं, लेकिन एक देश के रूप में ईरान को अपनी रक्षा का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मैं इस युद्ध में पाकिस्तान द्वारा निभाई जा रही बेहद महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अपना मजबूत समर्थन दोहराना चाहता हूं।
उन्होंने कहा कि यह युद्ध 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के साथ शुरू हुआ था।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


