ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशउत्तर कोरिया पर अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ेंगे किम जोंग

उत्तर कोरिया पर अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ेंगे किम जोंग

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने वहां के पवित्र पाइकेतो पर्वत का दौरा कर अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। कहा कि प्रतिबंधों की वजह से उनके देश को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा...

North Korea tested new missile (Kim Jong Un file photo)
1/ 2North Korea tested new missile (Kim Jong Un file photo)
सियोल में सफेद घोड़ेपर सवार होकर पवित्र पाइकेतो पर्वत की यात्रा पर निकले उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन। (एपी/16 अक्टूबर, 2019)
2/ 2सियोल में सफेद घोड़ेपर सवार होकर पवित्र पाइकेतो पर्वत की यात्रा पर निकले उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन। (एपी/16 अक्टूबर, 2019)
एजेंसी,सियोल Thu, 17 Oct 2019 08:32 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने वहां के पवित्र पाइकेतो पर्वत का दौरा कर अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। कहा कि प्रतिबंधों की वजह से उनके देश को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है।

सरकारी मीडिया ने बुधवार (16 अक्टूबर) को किम को सफेद घोड़े पर उत्तर कोरिया के पवित्र पाइकेतो पर्वत जाते दिखाया।कोरियाई प्रायद्वीप की इस सबसे ऊंची चोटी को उत्तर कोरियाई लोग पवित्र मानते हैं।

किम महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले अक्सर यहां जाते हैं। वॉशिंगटन सेकूटनीतिक संबंध शुरू करने से पहले 2018 में भी वह यहां आए थे। किम ने निकटवर्ती निर्माणाधीन स्थलों का दौरा किया। किम ने परमाणु हथियार कार्यक्रम की वजह से उनके देश पर लगे प्रतिबंधों की आलोचना भी की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें