घाना में फंसे नौ भारतीय नाविक स्वदेश रवाना

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

घाना में फंसे नौ भारतीय नाविकों को भारतीय उच्चायोग की पहल पर सुरक्षित भारत रवाना किया गया। ये नाविक नेविस के ध्वज वाले जहाज एम/वी राफाह मून के चालक दल के सदस्य थे। उच्चायोग ने घाना मैरीटाइम अथॉरिटी और अन्य संस्थाओं का आभार जताया।

घाना में फंसे नौ भारतीय नाविक स्वदेश रवाना

अकरा (घाना), एजेंसी। घाना में कुछ समय से फंसे नौ भारतीय नाविकों को भारतीय उच्चायोग की पहल पर गुरुवार को सुरक्षित भारत रवाना कर दिया गया। ये सभी नाविक नेविस के ध्वज वाले मालवाहक पोत एम/वी राफाह मून के चालक दल के सदस्य थे। अकरा स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर बताया कि उसने घाना में फंसे इन नौ भारतीय चालक दल के सदस्यों की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित की है। उच्चायोग ने इस प्रक्रिया में सहयोग के लिए घाना मैरीटाइम अथॉरिटी, घाना पोर्ट्स एंड हार्बर्स अथॉरिटी और इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन का भी आभार जताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNational Newsघाना में फंसे नौ भारतीय नाविक स्वदेश रवाना