ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशपाकिस्तान को एक डॉलर भी नहीं देना चाहिए: अमेरिका

पाकिस्तान को एक डॉलर भी नहीं देना चाहिए: अमेरिका

पाकिस्तान आतंकियों को लगातार पनाह दे रहा है, वे आतंकवादी आकर अमेरिकी सैनिकों की हत्या करते हैं। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हैली ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जब तक पाकिस्तान इस...

पाकिस्तान को एक डॉलर भी नहीं देना चाहिए: अमेरिका
एजेंसी,न्यूयॉर्क।Mon, 10 Dec 2018 09:35 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान आतंकियों को लगातार पनाह दे रहा है, वे आतंकवादी आकर अमेरिकी सैनिकों की हत्या करते हैं। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हैली ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जब तक पाकिस्तान इस समस्या का समाधान नहीं निकालता है तब तक वाशिंगटन को उसे एक डॉलर की भी मदद नहीं देनी चाहिए।

हैली ऐसी पहली भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्हें अमेरिका में राष्ट्रपति शासन में कैबिनेट पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को उन देशों को पैसा देने की कोई जरूरत नहीं है जो अमेरिका का अहित चाहते हैं, उसके पीठ पीछे गलत काम करते हैं। हैली ने कहा कि मुझे लगता है कि किन देशों के साथ साझेदारी करना है इस बारे में रणनीतिक रूप से सोचने की जरूरत है मसलन कुछ चीजों पर मिलकर काम करने के लिए हम किन देशों पर भरोसा कर सकते हैं आदि।

मुझे लगता है कि हम आंख मूंद कर पैसे को यूं ही जाने देते हैं, यह भी नहीं सोचते कि उसका कुछ फायदा है भी या नहीं। गौरतलब है कि इस वर्ष के अंत में हैली संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत का पद छोड़ देंगी। पिछले हफ्ते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हीथर नोर्ट को इस पद के लिए नामित किया था।

हमारे सैनिकों की हत्या करते हैं

हैली ने कहा कि मैं आपको एक उदाहरण देती हूं। पाकिस्तान को ही लीजिए, उन्हें एक अरब डॉलर देते हैं तो भी वे आतंकवादियों पनाह देते हैं और वे आतंकवादी आकर हमारे सैनिकों की हत्या करते हैं। यह बिलकुल भी ठीक नहीं है। जब तक इसमें कोई सुधार नहीं होता तब तक हमें उन्हें एक डॉलर भी नहीं देना चाहिए। बल्कि हमें उस अरब डॉलर का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि यह कोई मामूली राशि नहीं है।  

30 करोड़ डॉलर की मदद रद्द की

सितंबर महीने में अमेरिका ने पाकिस्तान को मिलने वाली 30 करोड़ डॉलर की मदद को रद्द कर दिया था। अमेरिका का कहना है कि पाकिस्तान ने आतंकवादियों के खिलाफ ठोस काम नहीं किया है। वहीं पिछले महीने ट्रंप ने पाकिस्तान को मिलने वाली अमेरिकी मदद को रोकने का बचाव किया था। ट्रंप ने कहा था कि पाकिस्तान ने अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन की मदद की थी। साथी ही पाकिस्तान सब कुछ जानते हुए भी अनजान बना रहा। 

भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या लाया जाएगा भारत, प्रत्यर्पण का आदेश

पाकः इमरान ने पूरा किया अपना वादा, आम लोगों के लिए खोला राष्ट्रपति भवन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें