डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
भारत की निकिता पोरवाल वियतनाम में हुए मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में टॉप-20 में जगह बनाने में असफल रहीं। डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज को नई मिस वर्ल्ड चुना गया। मिस वर्ल्ड-2025 ओपल सुचाता चुआंगश्री ने उन्हें ताज पहनाया। अगली बार मिस वर्ल्ड का आयोजन तंजानिया में होगा।

भारत की निकिता पोरवाल टॉप-20 तक भी नहीं पहुंचींन्हा ट्रांग (वियतनाम), एजेंसी। डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज शनिवार को नई मिस वर्ल्ड चुनी गईं। वहीं, भारत की निकिता पोरवाल टॉप-20 में जगह नहीं बना सकीं। वह मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली है।वियतनाम के न्हा ट्रांग में हुए ग्रैंड फिनाले में मिस वर्ल्ड-2025 रहीं ओपल सुचाता चुआंगश्री ने उन्हें मिस वर्ल्ड 2026 को ताज पहनाया। स्पेन की एलिसाबेथ उप विजेता और मलेशिया की तानुसिया चेट्टी तीसरे स्थान पर रहीं। वियतनाम में हुए इस भव्य आयोजन में 111 देशों और क्षेत्रों की प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अगले साल मिस वर्ल्ड का आयोजन तंजानिया में होगा।


