खेल : नाइजीरिया अंडर-19 महिला विश्व कप के लिए क्वालिफाई
नाइजीरिया ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया। उसने अफ्रीका क्वालिफायर के फाइनल में जिम्बाब्वे को चार रन से हराया। नाइजीरिया ने पूरे टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं गंवाया। इसके अलावा अमेरिका, समोआ और यूएई भी विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

तंजानिया, एजेंसी। नाइजीरिया ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया। नाइजीरिया सोमवार को अफ्रीका क्वालिफायर के फाइनल में जिम्बाब्वे को चार रन से हराकर मुख्य टूर्नामेंट में पहुंचा। उसने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया। नाइजीरिया 2025 में भी मुख्य टूर्नामेंट में पहुंचा था। नाइजीरिया के अलावा अमेरिका, समोआ और संयुक्त अरब अमीरात भी क्षेत्रीय क्वालिफायर से अगले साल बांग्लादेश और नेपाल में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। दार एस सलाम में खेले गए फाइनल में नाइजीरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चुक्वुनोये 21 की पारी से छह विकेट पर 98 रन बनाए।
नाइजीरिया की पारी में तीन खिलाड़ी रन आउट हुईं। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 94 रन पर ऑलआउट हो गई। नाइजीरिया की उसैन पीस ने अकेले जिम्बाब्वे के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। इसके बाद बाकी गेंदबाजों ने भी उनका साथ दिया।


