ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशन्यूजीलैंड PM को मिला था हमलावर का मेनिफेस्टो, लेकिन काफी देर हो चुकी थी

न्यूजीलैंड PM को मिला था हमलावर का मेनिफेस्टो, लेकिन काफी देर हो चुकी थी

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न का कहना है कि उनके कार्यालय को क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में गोलीबारी से कुछ मिनट पहले बंदूकधारी का घोषणापत्र मिला था।  जुमे की नमाज के दौरान हुए इस...

न्यूजीलैंड PM को मिला था हमलावर का मेनिफेस्टो, लेकिन काफी देर हो चुकी थी
एजेंसी,क्राइस्टचर्चSun, 17 Mar 2019 10:55 AM
ऐप पर पढ़ें

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न का कहना है कि उनके कार्यालय को क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में गोलीबारी से कुछ मिनट पहले बंदूकधारी का घोषणापत्र मिला था।  जुमे की नमाज के दौरान हुए इस हमले में 50 लोगों की मौत हो गई थी और 50 अन्य अब भी घायल हैं। अर्डर्न ने रविवार को पत्रकारों ने कहा, ''मैं उन 30 लोगों में से एक हूं जिन्हें हमले से नौ मिनट पहले घोषणापत्र मेल किया गया था।" उन्होंने कहा, ''इसमें स्थान या अन्य विशिष्ट जानकारियां नहीं दी गई थीं।" अर्डर्न ने सोमवार को कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक की घोषणा के दौरान संवाददाताओं को बताया कि हमलावर को 36 मिनट में काबू में कर लिया गया।

क्राइस्टचर्च नरसंहार: मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हुई, न्यूजीलैंड में ग़म का माहौल

अर्डर्न ने कहा कि इस मेल को दो मिनट के भीतर ही सुरक्षा सेवाओं को भेज दिया गया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने लंबे, अस्पष्ट और साजिश से भरे घोषणापत्र को पढ़ा था। उन्होंने कहा, ''तथ्य यह है कि यह इस हमले से जुड़ा एक चरमपंथी दृष्टिकोण वाला वैचारिक घोषणापत्र था, यह बेहद तकलीफदेह है।" एर्डर्न ने कहा कि जब तक पुलिस की योजना अमल में लाई जाती, उससे पहले ही 911 नंबर बज उठा, गोलीबारी हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि योजना को अमल में लाने के लिए बहुत कम गुंजाइश बची थी। एर्डर्न ने हर मृतक के परिवार की मदद का वादा किया।

न्यूजीलैंड मस्जिद हमला: आरोपी पर लगा मर्डर का चार्ज, कटघरे में हंस रहा था टैरेंट

इससे पहले न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को दो मस्जिदों में गोलीबारी कर लोगों को मौत के घाट उतारने के आरोपी दक्षिणपंथी हमलावर को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। ऑस्ट्रेलिया में जन्मा ब्रेंटन टैरेंट (28) हाथ में हथकड़ी और कैदियों वाली सफेद रंग की कमीज पहने अदालत में पेश हुआ।

हमलावर पूर्व फिटनेस प्रशिक्षक है। उसने कई बार अदालत में मौजूद मीडिया की ओर देखा। सुरक्षा कारणों के चलते सुनवाई बंद कमरे में हुई। हमलावर ने जमानत की कोई अर्जी नहीं दी। पांच अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई तक उसे हिरासत में रखा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें